छात्रा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Jan 31, 2025 इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते कल सांवेर क्षेत्र में एक युवक ने एक छात्रा चाकू से गला रेतने की कोशिश की थी। इस हमले में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई थी। छात्रा पर हमले के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जमशेद को गिरफ़्तार किया है। वहीं क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला। यह भी पढ़ें प्रयागराज से लौट रही बोलेरो ने ई- रिक्शा को मारी… Jan 31, 2025 खंडवा में महंगे दामों पर बेचा जा रहा था खाद, किसानों की… Jan 31, 2025 जंगल में जाकर परिजनों को किया वीडियो कॉल, फिर पेड़ पर चढ़कर… Jan 31, 2025 पूरा मामला इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र का है। जहां बीते कल अमन शेख नाम के युवक ने पूर्व में साथ पढ़ने वाली छात्रा पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। वह कई सालों से छात्रा को परेशान कर रहा था उसके परिजनों ने भी उसे समझाया था पर वह नहीं माना। इसी बीच बीते कल छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां से निकल रही थी। तभी युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में सांवेर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अमन शेख ने छात्रा पर चाकू से हमला किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस ने उसका उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला है। Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.