जयपुर नगर निगम में जमकर चली झाड़ू, पुलिस ने सफाईकर्मियों को ऐसे किया ‘साफ’

जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सोमवार को बुलाई गई साधारण सभा की बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा हो गया. इस बैठक में कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की देखने को मिली. मामला शहर में साफ-सफाई को लेकर शुरू हुआ था. कांग्रस पार्षदों ने मेयर की टेबल पर मिठाई के डब्बे में कचरा रखकर गंदगी की स्थिति को उजागर करने की कोशिश की. इस पर बीजेपी पार्षद भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया.

बैठक दोपहर 1 बजे शुरू होनी थी, लेकिन नगर निगम की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर 1:36 बजे पहुंची. उनके पहुंचने से पहले ही सांसद मंजू शर्मा सदन में मौजूद थीं. जो काफी देर तक मेयर का इंतजार करती रहीं. इस दौरान सांसद मंजू शर्मा ने निगम में बैठने की जगह पर फैली गंदगी को लेकर कड़ी आपत्ति जताई. मंजू शर्मा ने कहा कि यहां धूल-मिट्टी भरी हुई है. उन्होंने तुरंत साफ करने के निर्देश दिए. इस पर नगर निगम कमिश्नर रुक्मणी रियार ने सांसद को आश्वस्त किया कि इसे जल्द ही वहां पर साफ-सफाई करवाएंगी.

बाहर भी हुआ हंगामा

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के बाहर भी जबरदस्त हंगामा हुआ. सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सुबह से ही निगम मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने निगम के गेट पर कचरा और कीचड़ डाला और तोड़फोड़ की. प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान पुलिस के कुछ जवानों को भी चोटें आईं हैं. पुलिस ने 5 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया.

कामों की खुली पोल

इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की बैठक को विवादित बना दिया. सफाई के मुद्दे पर एक बार फिर से शहर में राजनीति गरमा गई. बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों के बीच टकराव सफाई व्यवस्था और नगर निगम के कामों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है. शहर में सफाई की स्थिति को लेकर नगर निगम में जो हंगामा हुआ है वह न केवल नगर निगम के अंदर बल्कि बाहर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिना मराठी सीखे धाम वापस नहीं लौटूंगा… भाषा विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान     |     जम्मू-कश्मीर: CM उमर ने गेट फांदकर पढ़ी नक्शबंद साहब में फातिहा, पुलिस पर हाथापाई के आरोप     |     किसानों के लिए यूपी सरकार ने शुरू की ये स्कीम, ऐसे मिलेगा फायदा     |     असीम घोष होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख की जिम्मेदारी     |     नेपाल में ISI कैंप गया, माफिया अतीक से भी नाता…शातिर छांगुर बाबा के डार्क सीक्रेट     |     जेलों में बढ़ता कट्टरपंथ बनी चुनौती, सरकार ने सभी राज्यों को दिए ये निर्देश     |     पहलगाम में हमला सुरक्षा चूक थी…LG मनोज सिन्हा बोले- मैं जिम्मेदारी लेता हूं     |     निमिषा प्रिया ही नहीं, इतने भारतीयों पर दुनिया की जेलों में लटक रही सजा-ए-मौत की तलवार     |     मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगवार, कुख्यात प्रसाद पुजारी सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज     |     बिहार में नेपाली, बांग्लादेशी और म्यांमार के लोग भी वोटर! नाम कटा तो किसे होगा सियासी नुकसान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें