ABG Shipyard धोखाधड़ी पर निर्मला सीतारमण का बयान, कहा- बैंकों ने औसत से कम समय में पकड़ा फ्रॉड

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 22,842 करोड़ रुपये की एबीजी शिपयार्ड बैंक धोखाधड़ी (ABG Shipyard Fraud) में पहली शिकायत दर्ज कराने में लगे पांच साल का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी औसत से कम समय में पकड़ी गई और इस मामले में कार्रवाई चल रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि एबीजी शिपयार्ड को पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में कर्ज दिया गया था और कंपनी का खाता भी उसी के कार्यकाल में 30 नवंबर, 2013 को एनपीए (फंसा हुआ कर्ज) हुआ था। सभी कर्जदाता बैंकों द्वारा मार्च 2014 में कर्ज का पुनर्गठन किया गया था, लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं हो सका।

वित्त मंत्री ने सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड के निदेशकों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘इस मामले में बैंकों को श्रेय मिलेगा। उन्होंने इस तरह की धोखाधड़ी को पकड़ने के लिए औसत से कम समय लिया।’ उन्होंने कहा कि आमतौर पर बैंक इस तरह के मामलों को पकड़ने में 52 से 56 माह का समय लेते हैं और उसके बाद आगे की कार्रवाई करते हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने देश के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ऋषि कमलेश अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला आइसीआइसीआई बैंक की अगुवाई में करीब दो दर्जन बैंकों के गठजोड़ के साथ धोखाधड़ी के लिए दर्ज किया गया है।

एबीजी शिपयार्ड को ज्यादातर कर्ज 2006 से 2009 के बीच मिला

एबीजी शिपयार्ड कंपनी को 2013 से पहले ही कर्ज की ज्यादातर रकम मिल गई थी। बैंक घोखाधड़ी रोकने के लिए मौजूदा सरकार ने 2014 में नीति बनाई थी, जिसमें संदिग्ध खातों के फॉरेंसिक ऑडिट का प्रावधान किया गया था। उसके अगले साल से यह प्रक्रिया शुरू हो गई थी जो अभी भी जारी है।

नई नीति के तहत 50 करोड़ से अधिक बैंक के एनपीए खाते के फॉरेंसिक ऑडिट को अनिवार्य बनाया गया था और इसके लिए सीएमडी को जवाबदेह बनाया गया था। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कंपनी के एनपीए हुए खातों में ज्यादातर कर्ज की रकम 2006 से 2009 के बीच में डाली गई थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नोएडा-ग्रेनो को मिलेंगी 10 मिनी बसें, इन रूटों पर दौड़ेंगी, 2 करोड़ लोगों को होगा फायदा     |     बड़ा झटका! अटक गई प्रभास की बड़ी फिल्म, ये 2 खिलाड़ी बिगाड़ रहे खेल!     |     धर्मस्थल एक पूजा स्थल, राजनीति नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या है पूरा केस?     |     पलटी मारते-मारते इनका सिर चकरा गया, अब बिहार को ओरिजनल सीएम की जरूरत..पटना में बोले तेजस्वी     |     वैष्णो देवी में अभी भी नहीं सुधरे हालात, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश, यात्रा की प्लानिंग से पहले देख लें नया अपडेट     |     खुल गया पुजारी की हत्या का राज, शादीशुदा महिला से बनाए थे संबंध… उसी के पति ने कर डाला काम तमाम     |     बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता… प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार     |     पर्दे के पीछे कांग्रेस-BJP दोस्त, केजरीवाल को हराने के लिए रची थी साजिश… आतिशी का दावा     |     धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान     |     रूद्रप्रयाग: कार पर टूटकर गिरा पहाड़, दबकर दो की मौत, केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें