हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं’, इंडिगो की फ्लाइट में AC फेल होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा

इंडिगो एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. ये फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी के लिए टेक ऑफ करनी थी. टेक ऑफ करने से पहले ही फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रही थी. यात्रियों ने फ्लाइट के टेक ऑफ करने से पहले ही एयरलाइंस कर्मियों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन इसके बाद भी एसी को सही नहीं कराया गया और पूरी यात्रा में सफर करने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

फ्लाइट में ही लोगों का गुस्सा फूट गया और उनकी एयरलाइंस स्टाफ के साथ जमकर कहा सुनी हुई, जिसका वहां मौजूद यात्री ने ही वीडियो बना लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बाद में वाराणसी पहुंचकर भी यात्रियों ने एयरलाइंस अथॉरिटी से इसकी शिकायत की. इस फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों का आरोप है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

यात्रियों का फूटा गुस्सा

एयरलाइंस में ऊमस और गर्मी से जब सभी यात्री बेहाल हो गए तो उनका आक्रोश एयरलाइंस कर्मियों पर फूटा. फ्लाइट में मौजूद एक शख्स ने कहा कि, “हमारा दिमाग खराब है, जो हम एसी को बार-बार ठीक कराने के लिए कह रहे हैं, यात्रियों ने कहा कि हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं”. ये घटना इंडिगो की फ्लाइट 6 E 2235 में हुई.

एसी बंद होने से दम घुटने लगा

इंडिगो की इस फ्लाइट में एसी बंद होने से कुछ लोगों का दम घुटने लगा. उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी. फ्लाइट के अंदर सही तरीके से ऑक्सीजन न मिलने के कारण कुछ महिलाएं और बच्चे वहीं बेहोश होने लगे, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया. एयरलाइंस में यात्रियों को हुई इस असुविधा से सभी बेहद नाराज हैं. किसी तरह से सफर करते हुए बड़ी मुश्किल से वो दिल्ली से वाराणसी पहुंचे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ग्वालियर: वायरल डॉग टॉमी के आधार कार्ड की सच्चाई आई सामने, कलेक्टर ने खुद दिए थे जांच के आदेश     |     शहडोल में कार तथा ऑटो रिक्शा में आमने-सामने टक्कर, एक बच्चे की मौत और तीन घायल     |     भोपाल के एम्स, हमीदिया और जेपी की ओपीडी में दो दिन में पहुंचे 20 हजार मरीज     |     शहडोल के एकलव्य आवासीय विद्यालय हर्री के बच्चे अच्छा खाना न मिलने को लेकर विरोध में सड़क पर उतरे     |     देवास में आष्टा-कन्नौद रोड पर 400 फीट गहरी खाई में गिरा मिनी ट्रक, दो लोग गंभीर घायल     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में तीन गाड़‍ियों की टक्कर, तूफान वाहन में सवार 9 लोग घायल     |     औद्योगिक और ऊर्जा क्रांति का आधार बनेगी नई हाइड्रोजन निर्माण इकाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     मालिक ने डॉगी का बनाया आधार कार्ड, तस्वीरें सोशल मीडियो पर वायरल, यूजर बोले- टॉमी भैया तो…     |     सड़क पर खड़ी थी खून से सनी लावारिस स्कूटी, अंधेरे में धब्बों का पीछा करते हुए तालाब तक पहुंचे लोग, मंजर देख निकली चीख     |     मुरादाबाद: बार में अचानक चलने लगे लात-घूंसे, हुई फायरिंग… स्टाफ और लोगों में खूब हुई मारपीट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें