जबलपुर में रीवा-नागपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, पिता-पुत्र जिंदा जले

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर तेज गति से आ रहा एक ट्रक सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। टक्कर के साथ ही ट्रक में आग लग गई। धधकते ट्रक में सवार चालक और उसका सहायक जिंदा जल गए। यह घटना शुक्रवार की अलसुबह पनागर थाना क्षेत्र में ग्राम बम्हनौदा के पास हुई। हादसा इतना भयावह रहा कि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलवाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों के बीच फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

ट्रक क्रमांक यूपी 70 टीपी 9495 उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से नागपुर की ओर जा रहा था। उसमें जेसीबी मशीन लोड थी। अलसुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही यह ट्रक बम्हनौदा के पास पहुंचा, तो संभवत: ड्रायवर को नींद को झोंका आया, जिसकी वजह से उसका वाहन सड़क किनारे खड़े एक पंक्चर हाइवा में पीछे से टकरा गया।

हादसे के वक्त ट्रक की रफ्तार काफी तेज रही, जिसके चलते ट्रक में आग भी लग गई। इस हादसे में ट्रक ड्रायवर शिवकुमार पटैल(45वर्ष) और उसका सहायक पियूष पटैल (18वर्ष) ट्रक के केबिन में ही जिंदा जल गए। दोनों मृतक बैचू का पुरवा थाना गोहरी जिला प्रयागराज के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद ट्रक में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिग्रेड की मदद लेना पड़ी।

घटना की विवेचना कर रहे एसआई राजकुमार तिवारी ने बताया कि हादसे में मरने वाला पियूष पटैल घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह ड्रायवर शिवकुमार पटैल का बेटा था। गुरुवार को ट्रक के कंडक्टर ने छुट्टी मार दी थी, इसलिए शिवकुमार अपनी मदद के लिए पियूष को भी अपने साथ ले आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     किसी को शक नहीं होना चाहिए… दिल्ली में कांग्रेस की नई घोषणा, शिक्षित बेरोजगारों को 8500 देने का ऐलान     |     कानपुर: ACP मोहसिन खान की बड़ी मुश्किलें, IIT की छात्रा ने मानहानी के केस में दर्ज कराए बयानआईआईटी कानपुर से शोध कर रही छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में आरोपी तत्कालीन एसीपी मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. अब पीड़ित छात्रा ने मानहानि के मुकदमे में भी अपने बयान दर्ज करा दिए है. इससे पहले कुछ दिन पहले एसीपी मोहसिन ने यौन शोषण मामले में अपने बयान दर्ज कराए थे. पीड़िता ने एसपी और उनके वकील पर धमकाने और मानहानि के आरोप लगाए हैं.     |     वाराणसी: काशी के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में डेढ़ महीने तक नहीं मिलेगा नॉनवेज, क्यों लिया गया ये फैसला?     |     सोलापुर में वंदे भारत के बाद अब मुंबई-चेन्नई एक्सप्रेस… पत्थरबाजों ने बनाया निशाना, यात्रियों में दहशत     |     हमारे पास सर्जिकल स्ट्राइक का साहस, लेकिन बातचीत का नहीं… मणिशंकर अय्यर बोले- पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार     |     राम मंदिर के लिए अभी तक कितना आया चढ़ावा, किसने दिया सबसे ज्यादा दान?     |     छटा कोहरा पर बादलों का ‘पहरा’…दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर कैसा है मौसम?     |     16 मौतें-56000 एकड़ जमीन खाक, कैलिफोर्निया में आग का तांडव जारी, ऐसे हैं ताजा हालात     |     कुंभ के बाद नागा साधु कहां गायब हो जाते हैं, जानिए कैसी है इन संन्यासियों की रहस्यमयी दुनिया?     |     असम में महिलाएं इंसान को बकरी बना देती हैं… CMO के रडार पर आने पर यूट्यूबर ने मांगी माफी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें