अज्ञान का आवरण

गुरू के पास डंडा था। उस डंडे में विशेषता थी कि उसे जिधर घुमाओ, उधर उस व्यक्ति की सारी खामियां दिखने लग जाएं। गुरू ने शिष्य को डंडा दे दिया। कोई भी आता, शिष्य डंडा उधर कर देता। सब कुरूप-ही-कुरूप सामने दीखते। अब भीतर में कौन कुरूप नहीं है? हर आदमी कुरूप लगता। किसी में प्रोध ज्यादा, किसी में अहंकार ज्यादा, किसी में घृणा का भाव, किसी में ईष्या का भाव, किसी में द्वेष का भाव, किसी में वासना, उत्तेजना। हर आदमी कुरूप लगता। बड़ी मुसीबत, कोई भी अच्छा आदमी नहीं दिख रहा है।
उसने सोचा, गुरूजी को देखूं, कैसे हैं? गुरू को देखा तो वहां भी कुरूपता नजर आई। गुरू के पास गया और बोला कि महाराज! आप में भी यह कमी है। गुरू ने सोचा कि मेरे अस्त्र का मेरे पर ही प्रयोग! गुरू आखिर गुरू था। उसने कहा कि डंडे को इधर-उधर घुमाते हो, कभी अपनी ओर भी जरा घुमाओ। घुमाकर देखा तो पता चला कि गुरू में तो केवल छेद ही थे, यहां तो बड़े-बड़े गड्ढे हैं। वह बड़े असमंजस में पड़ गया।
कहने का अर्थ यह कि हमारी इन्द्रियों की शक्ति सीमित है। दूर की बात नहीं सुन पाते। भीतर की बात नहीं देख पाते। बहुत अच्छा है, अगर कान की शक्ति बढ़ जाए तो आज की दुनिया में इतना कोलाहल है कि नींद लेने की बात ही समाप्त हो जाएगी। देखने की शक्ति बहुत पारदर्शी बन जाए तो इतने बीभत्स दृश्य हमारे सामने आएंगे कि फिर आदमी का जीना ही मुश्किल हो जाएगा। कुरूपता तो चेतना के भीतर होती है। प्रकृति की विशेषता है कि हमारा अज्ञान का आवरण टूट नहीं पा रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     यात्रीगण ध्यान दें… इंदौर मेट्रो अब फ्री नहीं, आज से देना होगा किराया     |     Shocking! MP में अस्पताल के टॉयलेट में बच्ची को जन्म देकर भागी नाबालिग, कुत्ता उसे मुंह में दबाकर घूमता रहा     |     इंदौर के सोनम-राजा केस की सीबीआई जांच संभव, सीएम यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की मांग     |     लाड़ली बहनों के लिए खुशखबर… रक्षाबंधन पर बढ़कर मिलेगी राशि, सीएम ने की घोषणा     |     CM मोहन ने पुलिस आरक्षक भर्ती-2023 में फर्जीवाड़े एवं अनियमितता पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश     |     खंडवा में करंट लगने से 12 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने बिजली कंपनी पर लगाए लापरवाही के आरोप     |     विदेश से लौटे दू्ल्हे के बदले-बदले से थे तेवर, दुल्हन से रहने लगा दूर… तंग आकर ईद पर कर डाला ये कांड     |     ‘मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी और सास-ससुर…’ युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड से पहले Video बनाकर बताया दर्द     |     मणिपुर में फिर तनाव, मैतेई नेता की गिरफ्तारी के बाद बिगड़े हालात, बिश्नुपुर में कर्फ्यू, कई जगह इंटरनेट बंद     |     बिहार की दुल्हन की दिल्ली में मौत, मां बोली- दामाद का सीक्रेट लग गया था पता, सबूत भी थे, इसलिए मेरी बेटी को…     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें