West Bengal Civic Polls : सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान, पोलिंग बूथ के बाहर आईं लंबी कतारें

पश्चिम बंगाल के बिधाननगर, आसनसोल, सिलीगुड़ी और चंदननगर नगर निगमों के लिए शनिवार सुबह नौ बजे तक 12.9 प्रतिशत मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। हमने इन नगर निगम क्षेत्रों से कुछ गड़बड़ी पर संज्ञान लिया है, जहां बाहरी लोग मतदाताओं की कतार में खड़े पाए गए थे।” सुबह सुबह ही पोलिंग बूथ के बाहर लंबी लाइनें दिखाई देने लगी।

उन्होंने बताया कि सिलीगुड़ी में पहले दो घंटों में 12.73 प्रतिशत मतदान हुआ, चंदननगर, बिधाननगर और आसनसोल में क्रमश: 11.62, 13.65 और 13.60 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित सभी चार नगरपालिका क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारी ने बताया कि बिधानगर के दो और सिलीगुड़ी के एक वार्ड में मतदाताओं की कतार में बाहरी लोग खड़े पाए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने उत्तर बंगाल के इन शहरों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों सुभाशीष दास और बिस्वजीत मंडल को मतदान केंद्रों के बाहर समस्या पैदा करने में कथित संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया है।”

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की अधिसूचना के अनुसार, मतदान शाम पांच बजे तक होगा और चारों नगर निगमों के लिए मतगणना 14 फरवरी को होगी। एसईसी की वेबसाइट के अनुसार, बिधाननगर के 41 वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्ड में 200 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चंदननगर में 33 वार्ड के लिए 120 और आसनसोल के 106 वार्ड में 430 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वाम मोर्चा ने 2015 में सिलीगुड़ी निगम चुनाव जीता था, जबकि तीन अन्य नगर निगमों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%     |     कल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे अरविंद केजरीवाल, एक बार फिर देश से मदद की अपील की     |     महाराष्ट्र में अब Maratha Vs OBC! कैबिनेट की बैठक में नहीं आए मंत्री छगन भुजबल; दोनों जातियों के बीच बढ़ेगी टकराहट     |     ‘बेटा मुझे कोई मिल नहीं रहा’… वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में दिल्ली का एक परिवार खत्म, दादी ने रोते हुए सुनाई हादसे की कहानी     |     भूटान के प्रधानमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन, 5 सितंबर को ऐतिहासिक दौरा,अयोध्या में खास तैयारियां     |     गर्लफ्रेंड करती थी एक्स-बॉयफ्रेंड से बात, नया प्रेमी हुआ इतना नाराज… सरेराह मार दी गोली     |     पहले पवन खेड़ा अब पत्नी के सामने आए 2 वोटर ID कार्ड, बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तेलंगाना और दिल्ली में वोटर     |     मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?     |     मराठा आरक्षण पर सरकार के फैसले से भुजबल नाराज, कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी     |     पहाड़ी नदियों में तबाही, कई टरबाइन बंद, बिजली उत्पादन भी घटा… क्या अंधेरे में डूब जाएगा उत्तराखंड?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें