पॉच महीने की मासूम की अस्पताल मे मौत, पुलिस पर लगे हादसा दबाने के आरोप

भोपाल। पुराने शहर मे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में पांच महीने की मासूम की संदिग्ध हालातों में मौत के मामले मे पुलिस का अजीबो गरीब रवैया सामने आया है। आरोप है कि बच्ची की मौत की खबर परिजनो से पहले पुलिस को देकर बुलाया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुची पुलिस ने मासूम के परिवार वालो पर मामले को रफा दफा कराने का दबाव बनाया। लेकिन बेटी की सदिंग्ध मोत के बाद जब पिता जब किसी भी तरह के दबाव के आगे नहीं झूके तब मजबूरन पुलिस को जीरो पर मामला कायम करना पडा। पीडीत परिवार विदिशा का रहने वाला है, जो इलाज के लिये राजधानी आया था। जानकारी के अनुसार विदिशा मे रहने वाले बलराम किरार ने मजदूरी करते हैं। उनकी पांच महीने की बेटी को पेट में तकलीफ थी। परिचितो के कहने पर वो उसे इलाज के लिये तीन मोहरो के पास बने बालाजी अस्पताल लेकर आए थे। गुरुवार दोपहर में अस्पताल वालों ने इलाज के लिए मोटी रकम की मांग की तो पिता ने उपचार कराने से इनकार कर दिया। बाद मे किरार से आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली गई ओर कार्ड होने पर मासूम को भर्ती कर लिया गया। किरार का आरोप है कि भर्ती करने के बाद बाद उन्हें कुछ बेटी की हालत ओर इलाज के बारे मे कोई जानकारी नही दी गई। इतना ही नहीं उनकी बिना अनुमति ओर सूचना दिये ही बेटी का ऑपरेशन भी कर दिया। बाद मे उन्हे सीधे बच्ची की मौत की खबर दी गई। उनका कहना है कि जब वो अपनी बेटी को इलाज के लिये अस्पताल लेकर आये थे, तब वो ठीक थी, और उसे दूध पीने में भी किसी तरह की तकलीफ नहीं थी। किरार का अरोप है कि बच्ची की मौत इलाज मे लापरवाही के कारण पहले ही हो चुकी थी, लेकिर अस्पताल प्रबंधन ने अपनी गलती को छिपाने के लिये पहले पुलिस को खबर दी और बाद में उन्हे इसकी सूचना दी गई। किरार ने बताया कि अस्पताल में पहले तीन पुलिसवाले आए थे। बाद में दो तीन पुलिस वाले अलग आए। वो उन पुलिसकर्मियों को नहीं जानते, लेकिन सामने आने पर वो उन्हे पहचान जाएंगे। उनका आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उन्हें पैसों की पेशकश की थी। किरार ने विरोध करने पर पुलिसवालो पर धमकाने का आरोप भी लगाया है। जब किरार कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे, ओर शाहजहांनाबाद पुलिस को जीरो पर मर्ग कायम करना पड़ा। मासूम के शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पीएम रिर्पोट आने पर मौत के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना में फिर ठांय-ठांय, BJP नेता की गोली मारकर हत्या; शूटरों ने चार गोलियां मारीं     |     कब्रिस्तान की घेराबंदी-कई नजरबंद… कश्मीर में आज क्या हो रहा, जिससे उमर अब्दुल्ला परेशान, महबूबा मुफ्ती ने बताया कब खत्म होगी दिलों की दूरी     |     राधिका ने किसे किया Last कॉल… 3 दिन पहले लिखी गई मर्डर की स्क्रिप्ट!     |     मराठी में बात करूं या हिंदी में… उज्जवल निकम राज्यसभा के लिए मनोनीत, PM मोदी ने ऐसे दी जानकारी     |     जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा के काफिले में कई बसों की टक्कर, 10 यात्री घायल     |     क्या मस्जिदों और चर्चों में हिंदुओं को मिलता है रोजगार? तिरुपति को लेकर केंद्रीय मंत्री ने उठाया ये सवाल     |     बिहार: 1 करोड़ को नौकरी और रोजगार… नीतीश कुमार ने सामने रखा लक्ष्य, 20 साल का हिसाब भी दिया     |     नागपुर: सत्ता में आकर लोग अहंकारी हो जाते हैं, नितिन गडकरी बोले- सम्मान मांगने से नहीं मिलता     |     अहमदाबाद प्लेन क्रैश: ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का डेटा डाउनलोड, ऐसे मिली अमेरिका की मदद     |     दिल्ली: वसंत विहार में ऑडी कार ने 5 को कुचला, फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ाई गाड़ी; नशे में धुत था ड्राइवर     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें