कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की हो रही तैयारी, मप्र में कमलनाथ को मिलेगा पार्टनर

भोपाल । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर सर्जरी की तैयारी चल रही है। अगले 15 दिन के अंदर बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में नए पीसीसी चीफ बनाए जाएंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में महासचिवों और सचिवों की छुट्टी भी हो सकती है। वहीं मप्र में प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को कुछ दमदार सहयोगी मिल सकते हैं। गौरतलब है कि 20 महीने बाद, यानी दिसंबर 2023 में मप्र में विधानसभा चुनाव होंगे। मप्र में कांग्रेस की कमान अभी कमलनाथ के पास है। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। चर्चा है कि आने वाले दिनों में कमलनाथ के पास केवल एक ही जिम्मेदारी रह जाएगी। संगठन की जिम्मेदारी किसी नए व्यक्ति को दी जाएगी, ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी में नया जोश भरा जा सके और कांग्रेस भाजपा से मुकाबला कर सके। 2018 में कमलनाथ के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस की 15 साल बाद सत्ता में वापसी हुई थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया से टकराव करना कमलनाथ को भारी पड़ा। सिंधिया से टकराव के कारण मार्च 2020 में कमलनाथ को अपनी सरकार गंवानी पड़ी।

गुटबाजी दूर करने पर मेन फोकस
आगामी विधानसभा चुनावों की लिस्ट में शामिल मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत तमाम अन्य राज्यों में संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस आलाकमान के स्तर पर नई रणनीति पर काम चल रहा है। इसमें मुख्य रूप से हर राज्य में संगठन के भीतर नेताओं के आपसी टकराव को खत्म करने पर फोकस है। पंजाब और उत्तराखंड में जिस तरह से कांग्रेस की हार हुई है, उसकी सबसे बड़ी वजह संगठन के भीतर आपसी टकराव को ही माना जा रहा है। चुनावी राज्यों में ये वाकया दोबारा न हो, इसके लिए पार्टी के नेताओं को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल शायद ही ऐसा कोई राज्य हो, जहां कांग्रेस में नेताओं के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई न हो। इसका सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हो रहा है।

महासचिव, सचिव भी बदले जाएंगे
कांग्रेस की ओर से कुछ राज्यों के महासचिव और सचिवों को भी बदलने की तैयारी है। इसके लिए पार्टी में होमवर्क किया जा रहा है। जमीन पर कांग्रेस को मजबूती देने की रणनीति तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक 10 से 15 फीसदी तक नए महासचिव बनाए जाएंगे, जबकि 20 से 25 फीसदी नए सचिव बनाए जाएंगे। पुराने पदाधिकारियों को हटाया जाना तय माना जा रहा है। इसके लिए उनके कामकाज का मूल्यांकन किया जा रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें