कलश कैसे और कब रखें, जानिए सामग्री ,पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना 2022: कलश कैसे और कब रखें, जानिए सामग्री ,पूजा विधि और शुभ मुहूर्त प्रतिवर्ष नवरात्रि के पहले दिन मंगल कलश या घट स्थापना की जाती है। अतः इस दिन शुभ मुहूर्त, सही समय और सही तरीके से स्थापना करके माता का पूजन करना चाहिए। इस बार नवरात्रि नो दिन की होगी। शनिवार, 2 अप्रैल से नवरात्रि पर्व शुरू होकर सोमवार, 11 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी।

आइए जाने कैसे करें कलश स्थापना, जानिए सामग्री, पूजा विधि और पूजन के शुभ मुहूर्त…

नवरात्रि कलश स्थापना की सामग्री-

*जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
*सांप मिट्टी
*मिट्टी का एक छोटा घड़ा
*कलश को ढकने के लिए मिट्टी का ढक्कन
*गंगा जल
*सुपारी
*1 या दो 2 रूपए का सिक्का
*जौ
*इत्र
*पुष्प और फूल माला

*नारियल
*लाल कपड़ा या लाल चुन्नी
*दुर्वा घास
*आम की पत्तियां
*अक्षत
*मौली/ कलावा/ रक्षा सूत्र

कलश स्थापना पूजा विधि-

नवरात्रि में कलश स्थापना देव -देवताओं के आह्वान से पूर्व की जाती है। कलश स्थापना करने से पूर्व आपको कलश को तैयार करना होगा जिसकी संपूर्ण विधि इस प्रकार है..

-सबसे पहले मिट्टी के बड़े पात्र में थोड़ी सी मिट्टी डालें। और उसमें जवार के बीज डाल दें।

-अब इस पात्र में दोबारा मिट्टी और डालें। और फिर बीज डालें। उसके बाद सारी मिट्टी पात्र में डाल दें और फिर बीज डाल दें और फिर बीज डालकर थोड़ा सा जल डाले ध्यान रहे इन बीजों को पात्र में इस तरह से लगाएं कि उगने पर यह ऊपर की तरफ उगें। यानी बीजों को खड़ी अवस्था में लगाएं और ऊपर वाली लेयर में बीज अवश्य डालें।

-अब कलश और उस पात्र की गर्दन पर मौली बांधे दें। साथ ही तिलक भी लगाएं।

-इसके बाद कलश में गंगा जल भर दे।

-इस जल में सुपारी, इत्र, दूर्वाघास अक्षत और सिक्का भी डाल दें।

-अब इस कलश के किनारों पर 5 अशोक के पत्ते रखे और कलर्स के ढक्कन से ढंक दें।

-अब एक नारियल लें और उसे लाल कपड़े या लाल चुन्नी में लपेट लें। चुन्नी के साथ इसमें कुछ पैसे भी रखें।

-इसके बाद इस नारियल और चुन्नी को रक्षा सूत्र से बांध दें।

-तीनो चीज़ों को तैयार करने के बाद सबसे पहले जमीन को अच्छे से साफ करके उसपर मिट्टी का जौ वाला पात्र रखें। उसके ऊपर मिट्टी का कलश रखे और फिर कलश कलश के ढक्कन पर नारियल रख दे। आपकी कलश स्थापना संपूर्ण हो चुकी है। इसके बाद सभी देवी देवताओं का आह्वान करके विधिवत नवरात्रि पूजन करें। इस कलश को आप को 9 दिनों तक मंदिर में ही रख देना होगा। बस ध्यान रखें सुबह शाम आवश्यकतानुसार पानी डालते रहे।

चैत्र नवरात्रि 2020 के मुहूर्त

2 अप्रैल 2022, दिन शनिवार
चैत नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 2 अप्रैल को सुबह 06:10 से 8:29 तक रहेगा।
चैत्र नवरात्रि घट स्थापना मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 18 मिनट है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें