घाटे से कैसे उबरे मंडियां…220 में सचिव ही नहीं, कई मंडियां प्रभारी भरोसे 

भोपाल । प्रदेश सरकार द्वारा दी गई सहुलियतों, कई बार शुल्क दर में कमी करने के बाद भी प्रदेश की आधे से अधिक मंडियां घाटे में चल रही हैं। वर्तमान में प्रदेश की मंडियों से होने वाली आय 14 फीसदी तक घटी है। इसकी एक वजह यह है कि प्रदेश की अधिकांश मंडियों में सचिव ही नहीं है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में ‘एÓ से ‘डीÓ श्रेणी की 259 कृषि उपज मंडियां हैं, लेकिन इनमें 220 स्थानों पर मंडी सचिव के पद रिक्त हैं। ऐसे में प्रभार और प्रतिनियुक्ति से प्रशासनिक व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। सचिवों के नहीं होने पर कई स्थानीय विधायकों ने मंडियों के कामकाज प्रभावित होने को लेकर सरकार का ध्यान खींचा है।
राज्य शासन का खजाना भरने में आगे रहे मप्र राज्य कृषि विपणन संघ (मंडी बोर्ड) पिछले तीन साल से कमाई में पिछडऩे लगा है। औसत तौर पर 259 मंडियों में 150 मंडिया घाटे में चली गई हैं। ज्यादातर ए श्रेणी की मंडियों में आय प्रभावित हुई है जबकि चतुर्थ श्रेणी के कई मंडियों ने रिकार्ड तोड़ आय बढ़ाई है। जब इसकी पड़ताल की गई तो यह तथ्य सामने आया कि अधिकांश मंडियों में सचिव ही नहीं हैं। इस कारण मंडियों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।

ऐसा है मंडियों में सचिवों का गणित
राज्य मंडी बोर्ड की जानकारी के अनुसार ‘अÓ श्रेणी की 39, ‘बÓ श्रेणी की 42, ‘सÓ की 56 और ‘ईÓ  श्रेणी की 122 मंडियां हैं। प्रदेश की कृषि उपज मंडी समितियों में मंडी सचिवों के रिक्त 220 पदों में सीधी भर्ती के 46 और पदोन्नति के 174 पद शामिल हैं। ‘अÓ श्रेणी के सचिव के सीधी भर्ती के 5 और पदोन्नति के 20 पद हैं। जिसमें से पदोन्नति पद के विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पद पर सिर्फ दो अधिकारी कार्यरत हैं। सचिव के ‘बÓ श्रेणी के सीधी भर्ती के एक भी पद नहीं है जबकि पदोन्नति के 73 पद हैं। जिसमें से पदोन्नति पद के विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पद पर एक कर्मचारी कार्यरत है। ‘सÓ श्रेणी के सीधी भर्ती के 41 और पदोन्नति के 81 पद हैं, जिसमें से पदोन्नति पद के विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पद पर 12 कार्यरत हैं। राज्य मंत्री बोर्ड सेवा में मंडी सचिव के अतिरिक्त सीधी भर्ती के अन्तर्गत अन्य 25 संवर्गों में 391 पद तथा पदोन्नति के अन्तर्गत 39 संवर्गों में 896 के पद रिक्त हैं।

मंडी सचिव नहीं होने से ये काम प्रभावित
मंडी सचिव नहीं होने से मंडियों के कई कामों पर असर पड़ता है। जानकारी के अनुसार 168 मंडियों के शौचालय के संचालन और रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा।  मंडी पर्ची 37ए की और गेट पास काटे जाने में गड़बड़ी हो रही है। मंडी परिसर में निर्माण एवं विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मंडी टैक्स की चोरी की संभावना और व्यापारियों से सांठगांठ की आशंका बढ़ गई है। कृषि उत्पादन बढऩे से क्षेत्रीय कृषि उपज क्रय-विक्रय केंद्रों की आवश्यकताएं बढ़ रही हैं। मंडी बोर्ड के अपर संचालक एसबी सिंह का कहना है कि मंडियों में सचिवों के पदस्थ रहने से प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहती है। लेकिन, यह नहीं कहा जा सकता है मंडी शुल्क और आवक में असर पड़ रहा है। यह तय है कि जो व्यापारी किसान का सामान खरीदेगा, उसका मंडी टैक्स चुकाएगा। जहां गड़बड़ी शिकायतें मिलती हैं, वहां कार्रवाई करते हैं। सर्वोच्च न्यायालय में मामला होने से पदोन्नति में रोक है। नईभर्ती करने के लिए पीईबी के संपर्क में हैं, कार्रवाई चल रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें