FIR पर विधायक नितेश राणे ने किया पलटवार

महाराष्ट्र में NCP नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने बीजेपी विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसको लेकर बीजेपी विधायक ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने इतने सबूत दिए फिर भी महाराष्ट्र सरकार ने नवाब मलिक को इस्तीफा नहीं दिलवाया तो इससे अच्छा सभी मंत्रियों को अपने केबिन में गांधी जी की फोटो निकालकर दाऊद की फोटो लगा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पवार जी को दाऊद इब्राहिम  से इतना प्यार है, तो उन्हें भी अपने केबिन से गांधी जी की फोटो हटा देनी चाहिए और दाऊद की फोटो लगा देनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे  के बेटों बीजेपी विधायक नितेश राणे और नीलेश राणे की मुश्किलें धमने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल एनसीपी नेता सूरज चव्हाण की शिकायत पर मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में नितेश राणे और नीलेश राणे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नीलेश राणे ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम दाऊद इब्राहिम  से जोड़कर गलत बयान दिया है।इस मामले में शिकायत के बाद विधायक नितेश राणे ने राज्य सरकार और एनसीपी पर हमला बोलते हुए कहा कि महाराष्ट्र में सच्चाई बोलना गुनाह हो गया है, कोई भी सच बोलने की हिम्मत करता है तो उसे तुरंत नोटिस भेजा जाता है और FIR दर्ज हो जाती है। नितेश राणे ने कहा कि हमने दाऊद जैसे आतंकवादी के खिलाफ बात किया, जिसने यहां बम ब्लास्ट किया औऱ हजारों लोगों की जान ली। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक जो दाऊद के साथ हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लेकिन सच बोलने पर हमारे खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

इससे पहले बीते फरवरी के महीने में निलेश राणे के खिलाफ महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में एक कोर्ट के बाहर कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने और एक लोक सेवक को अपने कर्तव्य के निर्वहन करने से रोकने के मामले में FIR दर्ज कराई गई थी। वहीं, पुलिस अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे और कुछ अन्य लोग कोर्ट के पास जमा हुए थे, जिसने एक मामले में नीलेश के भाई और बीजेपी विधायक नितेश राणे की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘गुजमार्ग’ APP पर सड़क-पुल से जुड़ीं 99.66% शिकायतों का तत्काल समाधान, 10 हजार से ज्यादा लोग जुड़े     |     बादलों का डेरा, बारिश… दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? इन 15 राज्यों में भी अलर्ट     |     उज्जैन: भक्तों को दर्शन देने ढाई बजे रात में ही जागे बाबा महाकाल, सावन के पहले सोमवार पर हुआ मनमोहक शृंगार     |     कर्नाटक: धारदार हथियार से हमला, फिर कार से कुचला… बेलगावी में लोक गायक की हत्या     |     अयोध्या के होटल में खूनी खेल! युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद की भी ले ली जान; पति-पत्नी बताकर रुके थे     |     केरल में निपाह वायरस से एक और मौत, CCTV की मदद से सरकार ने बढ़ाई ट्रेसिंग     |     अहमदाबाद विमान हादसा: सुरक्षित हैं फ्यूल स्विच…जांच रिपोर्ट में सवाल उठने के बाद FAA ने दी सफाई     |     ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ी ब्रह्मोस की डिमांड, खरीदने के लिए लाइन में लगे 15 देश     |     श्मशान घाट का नहीं हुआ उद्घाटन तो अंतिम संस्कार से रोका, बारिश के बीच टीन शेड पकड़कर बेटे की जलाई गई चिता     |     दिल्ली: तिलक नगर में डबल मर्डर, दो दोस्तों ने चाकू से एक-दूसरे पर किए कई वार, दोनों की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें