सीएसके के पास अनुभवी ओर युवा खिलाड़ियों की अच्छी टीम : फ्लेमिंग

सूरत । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। फ्लेमिंग के अनुसार टीम के पास अच्छी प्रतिभाएं हैं। कुछ मुख्य खिलाड़ियों के नहीं होने के बाद भी नीलामी के बाद उन्हें अच्छी टीम मिली है। फ्लेमिंग ने कहा, ‘हम खुश हैं कि नीलामी योजना के अनुसार हुई। हमने कुछ खिलाड़ियों को खोया है हालांकि हमने कुछ अच्छी प्रतिभाएं भी हासिल की है। इस साल हमें युवाओं के साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों के होने से संतुलन मिलेगा। सीएसके का आईपीएल में पहला मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा।
फ्लेमिंग ने टीम में अपने देश के तीन खिलाड़ियों डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर और एडम मिल्न को लेकर , ‘ ये  सभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। कॉनवे का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ साल में अच्छा प्रदर्शन रहा है। मिचेल सेंटनर हमारे लिए एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और मिल्न से हमें थोड़ी गति मिली है, इसलिए उन तीनों के पास बहुत अच्छी साख और अच्छा कौशल है जो हमारे लिए लाभदायक रहेगा।’
गौरतलब है कि सीएसके ने फरवरी में हुई दो दिवसीय मेगा नीलामी में 45.05 करोड़ रुपए खर्च कर 21 खिलाड़ियों को खरीदा था। वहीं कॉनवे को एक करोड़, सेंटनर को 1.9 करोड़ और मिल्न को 1.9 करोड़ रुपए देकर खरीदा गया था। आईपीएल के लिए टीम ने अपना प्रशिक्षण शिविर सूरत में लगाया है। इसको लेकर फ्लेमिंग ने कहा कि मुंबई में सभी टीमें वहां अभ्यास कर रही हैं, इसलिए हमने सूरत में अभ्यास शिविर लगाया क्योंकि वह मैदान आसानी से उपलब्ध था। लाल मिट्टी और जलवायु के लिहाज से यहां भी वैसी ही स्थिति है, जैसी मुंबई में है।’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?     |     चुनाव आयोग को इतनी शक्तियां देना ठीक नहीं… वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर जेपीसी की बैठक में बोले विपक्षी सांसद     |     बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को आदेश     |     कन्हैया लाल हत्याकांड: बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधियों को अब तक नहीं मिली सजा     |     जस्टिस वर्मा के खिलाफ लाया जाएगा महाभियोग, सरकार ने मांगा विपक्ष का साथ     |     मिजोरम: राज्यपाल ने चकमा स्वायत्त जिला परिषद को किया भंग, कब हुआ था इसका गठन?     |     पहले आपातकाल पर घेरा, फिर खुद को बताया केरल का लोकप्रिय सीएम उम्मीदवार, कांग्रेस में खलबली मचा रहे शशि थरूर     |     सोशल मीडिया की वजह से रिश्तों में खटास, दिल्ली-मुंबई और पटना जैसे शहरों के रिलेशनशिप सर्वे में सामने आई ये सच्चाई     |     13 जुलाई को लेकर जम्मू-कश्मीर में क्यों छिड़ गई है सियासी जंग?     |     जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने मरीज का धो डाला फेफड़ा, कैसे हो गया था जाम? फ्री में हुआ इलाज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें