कुंडली में बनता एक योग बनाता है जातक को धनवान और भाग्यशाली

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य और चंद्र की विशेष दूरियों की स्थिती के कारण कुंडली मे योग बनते हैं। ज्योतिषशास्त्र में 27 योगों का जिक्र मिलता है। जिसमें से नौ अशुभ योग बताए गए हैं और वहीं बाकी सभी को शुभ योग माना गया है। इन्हीं में से एक योग है इन्द्र योग। कहते हैं यह योग काफी शुभ फलदायी होता हैजिस भी जातक की कुंडली में यह योग बनता है उसके सभी कार्य पूरे होते हैं। जो लोग इस योग में पैदा होते हैं वह काफी धनवान और भाग्यशाली होते हैं। इस योग में राज्य पक्ष के रुके हुए सभी कार्य पूरे होते हैं और सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

जानते हैं कि किन किन परिस्थितियों में बनता है कुंडली में इंद्र योग। जब जातक की कुंडली में लग्न का स्वामी मिथुन नवांष में एकादश भाव में चतुर्थेश से युक्त होता है तब इंद्र योग बनता है।

जिन लोगों की कुंडली में तुला लग्न और इंद्र योग होता है ऐसे लोगों को बहुत मान सम्मान प्राप्त होता है। यह लोग हमेशा न्याय और धैर्य के मार्ग पर चलते हैं। जिस भी जातक की कुंडली में इंद्र योग बनता है उनको धन लाभ भी होता है।

जब कुंडली में चंद्रमा से तीसरे स्थान पर मंगल हो और सातवें भाव पर शनि विराजमान हो या फिर शनि से सातवें भाव में शुक्र मौजूद हो और शुक्र से सातवें भाव में गुरु हो तब भी इंद्र योग बनता है। इस ग्रह गोचर के साथ जिंस जातक की कुंडली में इंद्र योग बनता है ऐसे लोग काफी चतुर और बुद्धिमान होते हैं।

जिन लोगों की जन्म कुंडली में पंचम भाव में चंद्रमा स्थित हो और पंचमेश एकादश भाव के स्वामी का स्थान परिवर्तन होता है ऐसे लोगों की कुंडली में भी इंद्र योग का निर्माण होता है।
यह तो बात हुई कि किन-किन गृह दशाओं के कारण कुंडली में इंद्र योग बनता है। अब बात करते हैं इस योग के बनने से किन किन फलों की प्राप्ति होती है। इंद्र योग काफी शुभ फलदायी योग होता है। इसमें जातक को शुभ लाभ प्राप्त होते हैं।

जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है ऐसे लोग बहुत चतुर और रणनीतिज्ञ माने गए हैं। कहते हैं इस युग के कारण जातक को धन लाभ होता है और उसके सभी अधूरे कार्य पूरे होते हैं। इंद्र योग जिन लोगों की कुंडली में बनता है ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इस योग के बनने से सरकारी कामों में भी सफलता प्राप्त होती।

यदि आपकी कुंडली में इंद्र योग बन रहा है और आपको राज्य पक्ष के कुछ कार्य रुके हुए हैं तो उन्हें सुबह दोपहर या शाम के समय करें इससे आपको इन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ऐसे कार्यों को रात में करने से बचना चाहिए।

इंद्र योग व्यक्ति को समाज में मान सम्मान और प्रसिद्धि दिलवाता है। इस योग के चलते जातक अपने जीवन में अत्यधिक धन की प्राप्ति होती है। ऐसे लोग न केवल ईमानदार होते हैं बल्कि उनका ईश्वर में भी काफी विश्वास होता है। जिन लोगों की कुंडली में इंद्र योग बनता है उन्हें पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिसके कारण यह लोग अपने कुल का नाम रोशन करते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     जम्मू कश्मीर: आतंक के पीड़ितों को नौकरी देगी सरकार, हेल्प के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर     |     कपल ने ऑटो में फांसी लगा दी जान, गर्लफ्रेंड की हो गई थी सगाई; फिर साथ मरने का किया फैसला     |     हिमाचल में मौसम हुआ खतरनाक, मंडी में बादल फटने से 4 की मौत, 16 लोग लापता; बह गईं सड़कें और घर     |     साइबर ठगों ने विधायक जी को भी नहीं छोड़ा, फॉर्च्यूनर दिखाकर ठग लिए 1.27 लाख     |     पक्की सड़क, Wi-Fi, CCTV और एंबुलेंस! बिहार का ऐसा गांव… जिसे लोगों ने बना दिया स्मार्ट; कतर, इंग्लैंड, अमेरिका से आ रहा पैसा     |     दिल्ली में सरकार नहीं, फुलेरा की पंचायत चल रही है… AAP के सौरभ भारद्वाज का BJP पर बड़ा हमला     |     कांवड़ यात्रा के लिए फाइनल हो गया रूट, ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान भी जारी, कब से होगा लागू?     |     बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कैसा मनाया जाएगा बर्थडे… सेलिब्रेशन की तैयारी जोरों पर     |     शरीर पर चोट के निशान, चलती ट्रेन में मिली बेहोश… ललितपुर से 23 जून को लापता हुई थी, एमपी के शाजापुर में मिली     |     बिहार: पासपोर्ट पाना आसान, अपने इलाके में मोबाइल वैन कैम्प से कैसे लें लाभ?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें