जबलपुर में दो शुगर व्यापारी के नौ ठिकानों पर आयकर का छापा

जबलपुर।   शहर के दो शुगर व्यापारी के नौ ठिकानों में आयकर विभाग ने सोमवार सुबह छापा मारा। आइटी विभाग की इंवेस्टिगेशन विंग के लगभग 30 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों ने जबलपुर के सभी ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। आइटी टीम को कार्रवाई के दौरान आइटी के भोपाल मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिल रहे थे। इधर जैसे ही यह खबर शहर में फैली, शुगर के दूसरे व्यापारियों में यहां भी हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक सुबह लगभग आठ बजे आइटी के अधिकारी 8 से 9 वाहनों में शहर के अलग-अलग ठिकानों में खड़े थे, जैसे ही उन्हें भोपाल से निर्देश मिले, उन्होंने कटंगा, गुर्दी में शुगर कारोबारी भरत चिननानी और सुरेश हथवानी के घर, कार्यालय और गोदाम में छापे मारे। जांच के दौरान टीम को कई अहम दस्तावेज मिले, जिसमें बोगस कंपनी बनाकर कर चोरी करने की बात सामने आई।

इधर आयकर विभाग ने भोपाल और नरसिंहपुर की महाकौशल शुगर मिल के संचालक नवाज रजा के ठिकानों पर दबिश दी। बताया जाता है कि नवाज रजा के साथ मिलकर शहर के दोनों व्यापारी काम कर रहे थे। इस दौरान नवाज रजा के साथ ही जबलपुर के दो शुगर व्यापारी भरत और सुरेश के यहां भी आयकर विभाग की टीम सुबह ही पहुंच गई थी।

डमी कंपनियों बनाकर की करोड़ों की हेर-फेर :

 सुबह से देर शाम तक सभी ठिकानों में छानबीन चली। इस दौरान जांच टीम को मौके से कई अहम दस्तावेज, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क से लेकर कई तोला सोना-चांदी के जेवर भी मिले हैं। इनकी खरीदी से जुड़े दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि कई ऐसे दस्तावेज जांच टीम को मिले, जिसमें भरत और सुरेश ने दो नंबर पैसा एक नंबर में करने के लिए ऐसी डमी कंपनियां बनाई। इसमें कई ऐसे लोगों के नाम भी जोड़े, जो सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहे। वहीं टैक्स चोरी करने से जुड़े दस्तावेजों में करोड़ों की हेरफेर भी सामने आई है। जांच टीम में आयकर विभाग के एक्सपर्ट देर रात तक जब्त किए गए दस्तावेज, बैंक डिटेल, लॉकर, कम्प्यूटर और लैपटाप को खंगालते रहे।

महाकोशल शुगर मिल के ठिकानों पर छापा :

आयकर विभाग के पांच-छह वाहनों में करीब 22 अधिकारी एक साथ बचई गांव स्थित महाकोशल शुगर मिल पहुंचे। यहां उन्होंने सुबह छह बजे ही डेरा डाल लिया। लगभग तीन घंटे बाद 9 बजे मिल के मुख्य और पिछले दरवाजे से अंदर पहुंचे और अपनी जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से टीम ने सभी दस्तावेज, बहीखाता और कम्प्यूटर को जब्त कर जांच की। इसके बाद मिले के अकाउंट विभाग के गन्ना खरीदी के हिसाब-किताब के साथ भुगतान मिल में लगे वाहनों और शक्कर उत्पादन आदि से संबंधित दस्तावेजों को अपने.अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया। नरसिंहपुर के स्टेशनगंज क्षेत्र में भी महाकोशल शुगर मिल का कंसल्टेंसी दफ्तर है। आइटी की एक टीम यहां भी पहुंची। सूत्रों की माने तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर समेत कारोबारी के पंद्रह ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई है। इसमें बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम ने यहां से ढेरों दस्तावेज भी जब्त किए हैं। पता चला है कि शक्कर कारोबारी टैक्स बचाने के लिए अपने नौकरों के नाम से इन्वाइस जारी करता था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर लगाई रोक     |     जलाया, काटा… लेकिन खत्म नहीं हुआ अस्तित्व; हजारों साल से ‘जिंदा’ है ये पेड़, मेंटेनेंस पर खर्च होंगे 1.6 करोड़     |     जयपुरः माथा फोड़ देंगे ये ध्यान रखना, बाबा कहते हैं… थानेदार की सीट पर बैठकर बीजेपी विधायक बालमुकुंद ने किसको धमकाया?     |     दिल्ली में ये क्या हो रहा है…स्कूल-कॉलेज को मिली धमकी पर अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार को घेरा     |     हिमाचल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का खतरा, 192 सड़कें ठप… मंडी जिले में सबसे ज्यादा नुकसान     |     कॉलेज कमेटी ने शिकायत की अनदेखी की, टीचर की गलत डिमांड से तंग आकर 20 साल की छात्रा ने खुद को जला मारा..ओडिशा केस की पूरी कहानी     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड का मामला, SC का योगी सरकार को नोटिस     |     इस शिव मंदिर में मुस्लिम भक्तों की लगती है कतार, दिलचस्प है इसकी कहानी     |     धर्म के नाम पर राजनीति..AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कहा-जो पार्टियां जातियों पर निर्भर…     |     20 सीक्रेट तहखाने, दुबई के मौलाना से ट्रेनिंग, किताबें छापकर फैलानी थी नफरत; छांगुर के शैतानी दिमाग में क्या चल रहा था?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें