हमारे गुरुकुल के विद्यार्थियों के परिवारों की सामूहिक शक्ति को आज़ादी का अमृत महोत्सव में एक जुट करें : पीएम मोदी

अहमदाबाद | अहमदाबाद के सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर स्थित एसजीवीपी गुरुकुल में आयोजित भाववंदना पर्व को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनके द्वारा दिया गया ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सूत्र के मूल में पूज्य शास्त्रीजी-स्वामी धर्मजीवनदासजी के विचार शामिल है। इस अवसर पर स्वामी श्री माधवप्रियदासजी लिखित ‘धर्म जीवन गाथा’ ग्रंथ का विमोचन के असवर पर भारी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामिनारायण संप्रदाय के सभी सत्संगी स्वदेशी के विचार को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने संतों को संत्संगियों के परिवारजनों की सामूहिक शक्ति को जोड़कर आज़ादी का अमृत महोत्सव में योगदान देने के लिए अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण में सत्संगियों की सामूहिक शक्ति बहुत उपयोगी हो सकती है। इस अवसर पर स्वामी श्री माधवप्रियदासजी लिखित ‘धर्मजीवन गाथा’ ग्रंथ की प्रथम प्रति मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंपी गई।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी श्री धर्मजीवनदासजी ने भगवान स्वामिनारायण द्वारा प्रचारित शिक्षापत्री के संदेश को जीवन में उतारकर समाज के निर्माण का कार्य किया है। इस असवर पर मुख्यमंत्री ने भारत के गुरुकल परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरुकुल परम्परा को पुनः स्थापित कर हम ‘श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार कर सकते है। मुख्यमंत्री ने इस असवर पर समाज को व्यसनमुक्त बनाने में स्वामिनारायण संप्रदाय द्वारा निभाई गई भूमिका की भी सराहना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, अहमदाबाद शहर के महापौर किरीट परमार, कृषि मंत्री राधवजी पटेल, दिल्ली उच्च न्यायालय  के पूर्व न्यायाधीश डी. एन. पटेल तथा स्वामिनारायण संप्रदाय के संत तथा विशाल संख्या में हरिभक्त उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट     |     नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो     |     एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच     |     शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप     |     चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद     |     BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची     |     दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव     |     परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग     |     यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान     |     दीपावली पर जगमग होगा मुरादाबाद, जलेंगे 11 लाख दीप, 1500 ड्रोन से दिखेगा भव्य शो     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें