आरसीबी की कमान डुप्लेसी को मिली  

विराट कोहली की जगह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान बनाये गये दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी को आईपीएल के 15 वें सत्र में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम की कप्तानी के लिए तैयार डुप्लेसी के अनुसार उनके नेतृत्व का तरीका भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह ही है। डुप्लेसी भी आरसीबी में आने से पहले धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में शामिल रहे हैं।
इस क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि मैं क्रिकेट में अपनी यात्रा में कुछ शानदार कप्तानों के साथ खेला। मैं दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तान ग्रीम स्मिथ के साथ खेलते हुए बड़ा हुआ।’ उन्होंने कहा, ‘इसके बाद 10 साल धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ मैं रहा।’ डुप्लेसी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि धोनी और मेरी कप्तानी के तरीके में काफी समानता है क्योंकि हम दोनों ही बहुत शांत व्यक्तित्व वाले हैं।’
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने चेन्नई के साथ शुरूआत की थी तो दक्षिण अफ्रीका में कप्तानी संस्कृति को देखते हुए मुझे धोनी पूरी तरह से अलग लगे थे।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे फिर पता चला कि कप्तानी के अलग तरीके हो सकते हैं पर अपना तरीका होना अहम है क्योंकि जब दबाव आता है तो खुद का तरीका ही काम आता है। इसलिए मैं विराट कोहली की कप्तानी की शैली नहीं अपना सकता क्योंकि मैं विराट कोहली नहीं हूं। मैं धोनी की तरह की कप्तानी की कोशिश भी नहीं कर सकता।’
डुप्लेसी ने कहा, ‘लेकिन मैंने कुछ चीजें सीखी हैं जिससे मेरी कप्तानी की शैली में मदद मिली। मैं इस यात्रा के लिए आभारी।’ आरसीबी को आईपीएल में अपना पहला मुकाबला मुंबई में पंजाब किंग्स से खेलना है।

विराट की जरुरत बनी रहेगी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के नये कप्तान फाफ डु प्लेसी ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि विराट ने कप्तानी छोड़ दी है पर अब भी टीम को हर कदम पर उनके जोश और उर्जा की जरुरत रहेगी। विराट के पिछले सत्र में ही कप्तानी छोड़ने की घोषणा के बाद अब डु प्लेसी को कप्तान बनाया गया है।
डु प्लेसिस ने कप्तान बनने पर कहा कि कोहली कप्तान नहीं रहने के बाद भी जिस प्रकार का जुनून और उर्जा खिलाड़ियों में भरते हैं वह अहम है। इसलिए उनकी उर्जा का पूरा उपयोग किया जाएगा। डु प्लेसी के अनुसार कोहली की कप्तानी में  भारतीय क्रिकेट में बदलाव आये हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है , इसलिए बल्लेबाजी के अलावा कप्तान के तौर पर भी टीम के लिए बेहतरीन काम किया था। इसी कारण भारतीय क्रिकेट में बदलाव आया है।
टीम के पास कोहली के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक जैसे और खिलाड़ी भी हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। डु प्लेसी ने हालांकि कहा कि टीम को स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की कमी महसूस होगी।
इस खिलाड़ी की जगह लेना बेहद कठिन है। साथ ही कहा कि विश्व का कोई भी खिलाड़ी डिविलियर्स की कमी पूरी नहीं कर सकता। दुनिया में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो एबी के जगह लेने का प्रयास करे। उसका दर्जा काफी बड़ा है। मेरे पास कुछ बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन वे कभी एबी की उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सकते। डिविलियर्स आरसीबी के स्टार बल्लेबाज रहे हैं पर संन्यास लेने के कारण अब वह आईपीएल में नजर नहीं आयेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें