मार्क वूड कोहनी में चोट की वजह से आईपीएल से बाहर, लखनऊ सुपर जायंट्स को झटका 

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन से ठीक पहले एक और इंग्लिश खिलाड़ी लीग से बाहर हो गया। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वूड कोहनी में चोट की वजह से आईपीएल से बाहर हो गए हैं। लखनऊ के लिए मार्क का बाहर होना एक बड़ा झटका है। अपनी पेस और सीम के लिए पहचानने वाले मार्क वूड को लखनऊ सुपर जायंट्स ने फरवरी में हुए मेगा ऑक्शन में 7.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। मार्क मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा ले रहे थे। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में तेज गेंदबाज मार्क वूड सहित इंग्लैंड के 14 खिलाड़ी लेने वाले थे, लेकिन 3 खिलाड़ियों ने निजी कारणों से और चोट की वजह से अपना नाम वापस ले लिया है।
दरअसल इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे, गुजरात ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। पाकिस्तान सुपर लीग के बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ निजी वक्त बिताने के लिए लीग से नाम वापस ले लिया। गुजरात टाइटंस ने जेसन रॉय की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को अपनी टीम में शामिल किया है।
वहीं टी-20 और वनडे फॉर्मेट में जेसन रॉय के जोड़ीदार रहे एलेक्स हेल्स ने भी लंबे समय से बायो बबल में रहने की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने के बाद ब्रेक लेने का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने हेल्स को 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। हेल्स की जगह कोलकाता ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐरोन फिंच को टीम में शामिल किया है।
इसके बाद तेज गेंदबाज मार्क वूड वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे,वहां दूसरे टेस्ट में भी हिस्सा नहीं ले पाए, चोट की वजह से लखनऊ के लिए अपना लीग डेब्यू नहीं कर सकते हैं। मार्क वूड की जगह लखनऊ एंड्रूयू टाय को अपनी टीम में शामिल कर सकती है, हालांकि अभी इस पर विचार जारी है। इन तीन खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद भी आगामी सीजन में जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, लियाम लिविंग्सटन जैसे स्टार टी-20 खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     सुशासन तिहार में दिखी CM विष्णुदेव साय की दरियादिली… ग्रामीणों के बीच पहुंच कर जाना हाल     |     सिविलियन प्लेन की आड़, तुर्किए के ड्रोन और 36 लोकेशन… 8 मई की रात कायर पाकिस्तान ने क्या-क्या किया? भारत ने खोली पोल     |     कारगिल में पिता ने लिया, अब बेटा ले रहा दुश्मन देश से लोहा; पत्नी बोली- करोड़ों सिंदूर की रक्षा में मेरा ‘सिंदूर’     |     शादी समारोह में खाने पर बवाल, कच्ची पूड़ी मिलने पर चले लात-घूंसे; बंदूक भी निकली     |     ऑपरेशन सिंदूर: मंदिरों में हवन-पूजन, मस्जिदों में अजान के साथ आई ये आवाज; अब क्या करेगा पाकिस्तान?     |     चारधाम मार्ग पर पैरामिलिट्री फोर्स, केदारनाथ धाम की सुरक्षा बढ़ाई, भारत-पाक तनाव से उत्तराखंड में अलर्ट     |     8 घंटे, 3 सर्जरी…एक्सीडेंट के 4 दिन बाद अब कैसी है पवनदीप राजन की हालत?     |     ऑपरेशन सिंदूर… रात में लिए सात फेरे, सुबह पत्नी को छोड़ ‘मां’ का फर्ज निभाने चला जवान     |     भारत-पाक टेंशन के बीच पेट्रोल-डीजल को लेकर आया अपडेट, जल्दबाजी न करें     |     तनाव के बीच नागरिक विमानों को ढाल बना रहा है पाकिस्तान, इंडियन आर्मी का बड़ा खुलासा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें