तेलंगाना के कुछ हिस्सों में चल रही तेज लू

हैदराबाद | अभी मार्च है लेकिन तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पहले से ही लू चल रही है और दिन का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मार्च के लिए असामान्य है।

हैदराबाद मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नलगोंडा शुक्रवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है।

राज्य में अधिकतम तापमान मार्च के दूसरे और तीसरे सप्ताह के औसत तापमान 36-37 डिग्री से 2-4 डिग्री अधिक है।

तेलंगाना स्टेट डेवलपमेंट प्लानिंग सोसाइटी के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान आदिलाबाद जिले के छपराला में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों ने अगले सप्ताह पारा और बढ़ सकता है।

अगले पांच दिनों के लिए उत्तरी तेलंगाना के जिलों में ऑरेंज अलर्ट या ‘तैयार रहें’ चेतावनी जारी की है क्योंकि अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

अन्य जिलों को येलो अलर्ट या अलर्ट चेतावनी जारी की गई है जहां अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार, आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, जगत्याल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, नलगोंडा और सूर्यपेट जिलों में अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

रंगारेड्डी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी, महबूबनगर, नागरकुरनूल, वानापर्थी, नारायणपेट और जोगुलाम्बा गडवाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

पारा चढ़ने से लोग सुबह 10 बजे के बाद घर के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं और बहुत जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। जिनके सिर पर छत नहीं है उन्हें सड़कों के किनारे या पार्को में पेड़ों के नीचे आराम करते देखा जा सकता है।

राज्य भर में नारियल पानी, गन्ना, छाछ, अन्य शीतल पेय, आइसक्रीम और तरबूज की बिक्री बढ़ रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें