Lakhimpur Kheri Case Update: आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत मिलने के बाद भी राहत नहीं, फिलहाल नहीं आ सकेंगे जेल से बाहर

लखनऊ। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां हिंसा कांड के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा उर्फ मोनू इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से जमानत मिलने के बाद भी राहत नहीं है। आशीष मिश्रा को करीब चार महीने बाद जमानत मिली है, लेकिन अभी रिहाई नहीं हो सकती है।

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा की रिहाई में पेंच फंसा है। इसको लेकर आशीष मिश्रा के वकील शुक्रवार को फिर कोर्ट पहुंचे हैं। लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपित आशीष मिश्रा का बेल आर्डर लेकर वकील फिर कोर्ट में हैं। अभी मोनू की रिहाई में पेंच फंसा है। माना जा रहा है कि आशीष मिश्रा को अभी एक-दो दिन और लखीमपुर खीरी की जेल में ही रहना होगा। आशीष मिश्रा को गुरुवार को जो बेल आर्डर मिला है, उसमें हत्या और साजिश की धाराओं का जिक्र नहीं है। इसी कारण आशीष के वकील आज फिर कोर्ट पहुंचे हैं। अब मामले की सुनवाई होने तक आशीष को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। आशीष मिश्रा की तरफ से हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में ऑर्डर करेक्शन की अर्जी डाल दी गई है। अब इस पर सुनवाई होगी।

आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को तिकुनियां हिंसा कांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) की टीम ने बीते वर्ष नौ अक्टूबर को मिश्रा को गिरफ्तार किया था। आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि वह पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहे थे। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां क्षेत्र में तीन अकटूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में मरने वालों में चार किसान थे, जिन्हें तेज रफ्तार एसयूवी से कुचल दिया गया था। इस घटना को कवर करने वाले एक पत्रकार की भी घटना में मौत हो गई। जवाबी हिंसा में भाजपा के तीन कार्यकर्ता मारे गए थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BDPO व पूर्व सरपंच गिरफ्तार, कारनामा जान हैरान रह जाएंगे आप     |     मुश्किल घड़ी में पंजाबियों के लिए सख्त पाबंदियां, जारी हुए आदेश     |     भारी बारिश से Ludhiana में Black Out! कई इलाकों में अंधेरा… मची हाहाकार     |     पंजाबियो के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt, किया ये ऐलान     |     भारी बारिश का कहर, तड़के सुबह इस इलाके में अचानक गिर गई बिल्डिंग     |     भारी बारिश के बीच जालंधर में हादसा, रेल कर्मचारी की दर्दनाक मौत     |     शहर में DC ने कर दिया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये शैक्षणिक संस्थान     |     जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, मंजर देख लोगों की थमी सांसे     |     फिर खोले गए Flood Gate! चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच बड़ा Alert ,खाली करवाए गए इलाके     |     पंजाब के स्कूलों के बाद अब कॉलेज University में भी छुट्टियों का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें