ब्रेथवेट और ब्लैकवुड का शतक, वेस्टइंडीज ने की मैच में वापसी

ब्रिजटाउन। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और जर्मेन ब्लैकवुड की शतकीय पारियों से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल के बाद 288 रन बनाकर इंग्लैंड की पहली पारी के बड़े स्कोर का माकूल जवाब दिया। सपाट पिच पर टेस्ट में तीन दिन के खेल बाद सिर्फ 13 विकेट गिरे हैं और यह मैच भी श्रृंखला के पहले मुकाबले की तरह ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। ब्रेथवेट और ब्लैकवुड ने चौथे विकेट के लिए धैर्य से खेलकर 183 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के गेंदबाजों को लगभग 68 ओवर तक सफलता से दूर रखा। इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 507 रन पर घोषित की थी। वेस्टइंडीज की टीम अभी 219 रन से पिछड़ हुई हैं, उसके 6 विकेट शेष है। स्टंप्स के समय ब्रेथवेट 109 (337 गेंद में 12 चौके) और रात्रि प्रहरी अल्जारी जोसेफ 4 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
ब्लैकवुड ने 215 गेंद की पारी में 11 चौके जड़े। वेस्टइंडीज की टीम ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 71 रन से आगे से खेलना शुरु किया, लेकिन जैक लीच ने शामराह ब्रुक्स (39) को क्रिस वोक्स के हाथों कैच करा कर दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद स्टोक्स ने पिछले मैच के शतकवीर नक्रुमाह बोनर (9) को पगबाधा कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। इस समय टीम का स्कोर तीन विकेट पर 101 रन था। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आक्रामक गेंदबाजी करना जारी रखा लेकिन ब्लैकवुड और ब्रेथवेट की सधी बल्लेबाजी के सामने उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। कामचलाऊ गेंदबाज डेन लॉरेंस ने दिन के आखिरी सत्र में ब्लैकवुड को पगबाधा कर मैच में इंग्लैंड की वापसी कराई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘धर्म’ को बचाने की लड़ाई: इंग्लैंड में 40 साल पुराने हिंदू मंदिर पर मंडराया खतरा, कम्युनिटी ने शुरू किया विरोध प्रदर्शन     |     त्योहारी सीजन में SpiceJet का तोहफा: दिवाली-छठ के लिए बिहार रूट पर नई उड़ानें शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत     |     AI वीडियो वॉर हुआ शुरू! गूगल का नया टूल Veo 3.1 लॉन्च, OpenAI के Sora 2 को देगा सीधी टक्कर, जानें क्या हैं इसके सिनेमैटिक फीचर्स     |     दिवाली से पहले की अमावस्या है बेहद खास! नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए अपनाएं ये अचूक और सरल उपाय     |     गट हेल्थ को सुपरपावर देंगे ये 5 फर्मेंटेड फूड! आंतों को मज़बूत बनाने के लिए इन्हें तुरंत अपनी डाइट में करें शामिल     |     हवाला डकैती: 11वां पुलिसकर्मी भी चढ़ा SIT के हत्थे! जांच में दो सरकारी वाहनों के इस्तेमाल का खुलासा, बड़े खुलासे की आशंका     |     सतना में सड़क पर ‘सास-बहू’ का ड्रामा! पति-पत्नी के झगड़े के बाद दोनों की मांओं ने जड़े एक-दूसरे को घूंसे, तमाशा देख लोग हुए हैरान     |     पिता के इलाज में देरी हुई तो भड़का ‘शेर’: युवक ने पुलिसवालों को जमकर पीटा, वायरल वीडियो देख उड़े सबके होश, पूरे इलाके में सनसनी     |     कफ सीरप के बाद अब पानी का कहर! छिंदवाड़ा में दूषित पानी पीने से फैली गंभीर बीमारी, 10 लोगों की हालत नाजुक, प्रशासन पर सवाल     |     पानी के लिए संग्राम! डिंडौरी के परेशान ग्रामीणों ने अमरकंटक हाइवे पर लगाया जाम, प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें