क्यों मनाते हैं रंगपंचमी, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त और खास उपाय

22 मार्च को रंगपंचमी का पर्व मनाए जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन, कृष्ण प्रतिपदा के दिन धुलेंडी और कृष्‍ण पंचमी के दिन रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि क्यों मनाते हैं रंगपंचमी, क्या है इस दिन के शुभ मुहूर्त और खास उपाय।
क्यों मनाते हैं रंगपंचमी :

1. कहते हैं कि इस दिन श्री कृष्ण ने राधा पर रंग डाला था। इसी की याद में रंग पंचमी मनाई जाती है।

2. यह भी कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने गोपियों के संग रासलीला रचाई थी और दूसरे दिन रंग खेलने का उत्सव मनाया था।

3. कहते हैं कि जिस दिन राक्षसी पूतना का वध हुआ था उस दिन फाल्गुन पूर्णिमा थी। अत: बुराई का अंत हुआ और इस खुशी में समूचे नंदगांववासियो ने खूब जमकर रंग खेला, नृत्य किया और जमकर उत्सव मनाया। तभी से होली में रंग और भंग का समावेश होने लगा।
4. पौराणिक मान्यता के अनुसार रंगों का यह उत्सव चैत्र मास की कृष्ण प्रतिपदा से लेकर पंचमी तक चलता है। इसलिए इसे रंग पंचमी कहा जाता है।
रंगपंचमी के मुहूर्त

– 22 मार्च 2022 दिन मंगलवार को रंग पंचमी है।

– पंचमी तिथि सुबह 6.50 मिनट से प्रारंभ होकर 23 मार्च 2022 तड़के 4.20 मिनट पर समाप्त होगी।

– अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:41 से दोपहर 12:29 तक।

– विजय मुहूर्त : दोहनर 02:07 से 02:55 तक।

– गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:58 से 06:22 तक।

– निशिता मुहूर्त : राशि 11:41 से 12:28 तक।

रंगपंचमी के दिन करें ये उपाय :

1. जल में गंगाजल और एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान करने के बाद गाय के घी का दीपक जलाकर लाल गुलाब के फूल लक्ष्मी नारायण जी को चढ़ाएं। फिर आसन पर बैठकर ॐ श्रीं श्रीये नमः मंत्र का तीन माला जाप करें। इसके बाद उन्हें गुड़ और मिश्री का भोग लगाएं। पूजा के बाद जल को घर में सभी ओर छिड़क दें।

2. रंगपंचमी के दिन कमल के फूल पर बैठे लक्ष्मी नारायण की तस्वीर स्थापित करने के बाद उन्हें गुलाब के पुष्प या माला जरूर अर्पित करें और उनके पास जलभरा लोटा स्थापित करें।
3. लक्ष्मी नारायण की पूजा के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य के जल में रोली, अक्षत के अलावा शहद जरूर मिला लें।

4. इस दिन माता लक्ष्मी को रुई की दो बाती वाले घी का दीपक लगाएं और गुलाब की अगरबत्ती जलाएं। सफेद मिठाई और सेब चढ़ाएं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दो दोस्तों के काटे प्राइवेट पार्ट, फिर जान से मार डाला, गार्ड का भी किया मर्डर… राजस्थान के साइको किलर का खुलासा     |     8 घंटे की मेहनत, 200 किलो मिट्टी… सैंड आर्टिस्ट ने बनाई प्रेमानंद महाराज की ऐसी आकृति, देखते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध     |     आतंकी हमले के बाद पहलगाम में दिखी थोड़ी चहल-पहल, पहुंचने लगे पर्यटक; होटल वाले भी दे रहे ऑफर     |     लड़का-लड़की थे राजी, घर वालों को भी नहीं था कोई ऐतराज… फिर भी शादी में फंस गया पेंच, निकालना पड़ा ये जुगाड़     |     बेसमझ-बेसुरा आदमी… पहलगाम हमले पर ऐसा क्या बोले मणिशंकर अय्यर कि कांग्रेस नेता ने ही लताड़ा     |     कराची में धारा 144 लागू… किस हमले से बचने की तैयारी कर रहा है पाकिस्तान?     |     खून खौल रहा, न्याय मिलकर रहेगा… पहलगाम हमले पर मन की बात में पीएम मोदी का सीधा मैसेज     |     महिला टीचर की लूट गई जमापूंजी! डिलीवरी ब्वॉय ने शिक्षिका को झांसे में लेकर किया बड़ा कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान     |     सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत, हो गया ये दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम     |     स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश, 4 लड़के और 2 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें