UP Election 2022: कांग्रेस के दमखम की इस बार परख, दो दशक बाद खुद के बलबूते 399 सीटों पर लड़ रही चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले चार विधानसभा चुनावों में यह पहला मौका है कि जब कांग्रेस पार्टी लगभग सभी सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। लिहाजा लंबे अरसे बाद कांग्रेस के दमखम की परख होगी। पार्टी ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का जो नया प्रयोग किया है, अठारहवीं विधानसभा के चुनाव में उसकी परख भी होगी।

कांग्रेस ने इस बार विधानसभा की 403 में से 402 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने इटावा की जसवंतनगर सीट पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। वहीं मैनपुरी की करहल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित की गईं ज्ञानवती यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस सीट से उतरने के बाद नामांकन नहीं किया। इनके अलावा कांग्रेस पार्टी की दो महिला प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किये जा चुके हैं। इस तरह कांग्रेस पार्टी 399 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पहले कांग्रेस 2002 के विधान सभा चुनाव में 402 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 25 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

वहीं 2007 में बेनी प्रसाद वर्मा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और इंडियन जस्टिस पार्टी के साथ हुए समझौते के तहत कांग्रेस ने 393 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी। 2012 में राष्ट्रीय लोक दल के साथ हुए गठबंधन के तहत कांग्रेस 355 सीटों पर मैदान में उतरी थी जबकि 49 सीटें रालोद के कोटे में गई थीं। तब कांग्रेस की झोली में 28 सीटें गई थीं और रालोद ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2017 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन किया था। गठबंधन के तहत कांग्रेस 114 सीटों पर लड़ी थी और विधान सभा चुनावों में सबसे लचर प्रदर्शन करते हुए महज सात सीटों पर सिमट गई थी।

  • वर्ष : सीट लड़े : सीट जीते : वोट प्रतिशत
  • वर्ष 2002 : 402 : 25 : 8.96
  • वर्ष 2007 : 393 : 22 : 8.61
  • वर्ष 2012 : 355 : 28 : 11.65
  • वर्ष 2017 : 114 : 07 : 6.25

कांग्रेस ने महिलाओं से निभाया वादा : कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का वादा निभाया है। वहीं, कांग्रेस ने 22.3 प्रतिशत टिकट अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों को दिए हैं। पार्टी ने इन वर्गों के 89 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। प्रदेश में विधानसभा की 84 सीटें अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। टिकट वितरण में अन्य पिछड़ा वर्ग की 21.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ब्राह्मणों को पार्टी की ओर से 18.8 प्रतिशत टिकट दिए गए हैं। टिकटों में मुस्लिमों की भागीदारी भी 18.8 प्रतिशत है।

जौनपुर सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदला : कांग्रेस पार्टी ने जौनपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए घोषित प्रत्याशी को बदलते हुए अब पूर्व विधायक नदीम जावेद को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर पार्टी ने पहले जिलाध्यक्ष फैसल तबरेज हसन को प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी ने अब इस सीट पर 2012 में विधायक चुने गए नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्रद्धांजलि     |     Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत     |     Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही     |     Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स     |     Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं खतरनाक     |     Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स     |     Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं     |     ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुपये हुआ     |     Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें     |     JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें