SBI ने किया अलर्ट, पैसा पाने के लिए स्कैन नहीं करें QR कोड

बैंक ने कहा है कि अगर आपको किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई QR कोड मिलता है तो उसे गलती से भी स्कैन न करें. ऐसा करने से आपके खाते से पैसा गायब हो सकता है.

पैसा भेजने से पहले हमेशा मोबाइल नंबर, नाम और UPI ID वेरिफाई करें.

देश में डिजिटाइजेशन के साथ ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी काफी तेजी से बढ़ी है. पिछले कुछ वर्षों में सबसे ज्यादा मामले मोबाइल के क्यूआर कोड से फ्रॉड के आए हैं. जालसाज आजकल इस तकनीक के जरिए लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ा रहे हैं. क्यूआर कोड फ्रॉड के बढ़ते मामले को देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने 44 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सावधान किया है. बैंक ने कहा है कि अगर आपको किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई QR कोड मिलता है तो उसे गलती से भी स्कैन न करें. ऐसा करने से आपके खाते से पैसा गायब हो सकता है.

 क्या होता है QR कोड?

आपको बता दें कि क्यूआर कोड के भीतर कुछ एनक्रिप्टेड इनफॉर्मेशन होती है. कोई फोन नंबर हो सकता है, किसी वेबसाइट का लिंक हो सकता है, किसी ऐप का डाउनलोड लिंक हो सकता है. इस इनफॉर्मेशन को डिक्रिप्ट करने के लिए उसको स्कैन करना होता है. स्कैन करते ही वो कोड साधारण टेक्स्ट के रूप में आपके सामने खुल जाता है.

कैसे होता है QR कोड से फ्रॉड?

SBI कहा कि QR कोड का इस्तेमाल हमेशा पेमेंट करने के लिए होता है, न कि पेमेंट प्राप्त करने के लिए. इसलिए पेमेंट पाने करने के नाम पर कभी भी QR कोड स्कैन न करें. इससे आपका अकाउंट खाली हो सकता है. SBI के मुताबिक, जब आप एक QR कोड स्कैन करते हैं तो पैसे नहीं मिलते हैं. सिर्फ मैसेज आता है कि बैंक अकाउंट से पैसे निकल गए हैं.

फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स

SBI ने कहा, कोई भी भुगतान करने से पहले यूपीआई आईडी वेरिफाई करें. बैंक ने कहा, यूपीआई पेमेंट्स करते समय कुछ सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए.

    UPI पिन केवल पैसे के ट्रांसफर के लिए जरूरी है, प्राप्त करने के लिए नहीं.
पैसा भेजने से पहले हमेशा मोबाइल नंबर, नाम और UPI ID वेरिफाई करें.
UPI PIN को कभी भी किसी के साथ शेयर न करें. यूपीआई पिन को भ्रमित न करें.
फंड ट्रांसफर के लिए स्कैनर का इस्तेमाल सही तरीके से किया जाना चाहिए.
आधिकारिक स्रोतों के अलावा अन्य से समाधान न मांगें.
किसी भी भुगतान या तकनीकी मुद्दों के लिए ऐप के हेल्प सेक्शन का उपयोग करें और किसी भी विसंगति के मामले में बैंक के शिकायत समाधान पोर्टल https://crcf.sbi.co.in/ccf/ के माध्यम से समाधान प्राप्त करें.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें