Raipur News: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर रायपुर में हवन-पूजन, बीजेपी नेताओं ने की दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के सफल कार्यकाल पूरा होने पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में रायपुर के आकाशवाणी चौक स्थित काली माता मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, रायपुर बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

🙏 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की देश की खुशहाली की प्रार्थना

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरे होने पर देशभर के बीजेपी कार्यकर्ता उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, मान-सम्मान, स्वाभिमान और गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के इस कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा।

🌟 आम आदमी के जीवन में आया बड़ा बदलाव

इस मौके पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि बीते 12 सालों में भारत ने एक नई दिशा पकड़ी है। देश ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘नया भारत’ और ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आम आदमी के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

“पीएम मोदी ने 212 योजनाओं की मदद से आम आदमी के जीवन में बदलाव लाया है। खासकर महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्हें पक्का घर, बिजली कनेक्शन, नल से जल और गैस सिलेंडर मिलने से उनके सपने पूरे हुए हैं। हमें गर्व है कि हमारे प्रधानमंत्री आज विश्व के सर्वोच्च नेता के रूप में स्थापित हुए हैं।” — सुनील सोनी, विधायक, रायपुर दक्षिण

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें