PM मोदी बोले- गुजरात की ही तरह था उत्तर प्रदेश का हाल, BJP ने रोके दंगे

कन्नौज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की तुलना गुजरात से करते हुए कहा कि एक समय गुजरात में भी दंगे हुआ करते थे मगर भाजपा के सत्ता में आने पर गुजरात की ही तरह उत्तर प्रदेश में भी फसाद की घटनाएं बंद हो गयीं। मोदी ने यहां एक चुनावी सभा में विपक्षी दलों पर दंगाइयों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा, “मुझे याद है। एक समय था जब गुजरात में भी ऐसी ही स्थिति थी। कांग्रेस के वर्षों के शासन में वहां ऐसी स्थितियां बना दी गई थीं कि न तो व्यापार फलता-फूलता था और न लोग सुरक्षित महसूस करते थे। हर साल अनेक दंगे होते थे वहां पर छोटी-छोटी बातों को लेकर दंगा हो जाया करता था। इसी तरह के दुष्चक्र में गुजरात लंबे अरसे तक फंसा हुआ था। गुजरात के लोगों ने जब भाजपा को मौका दिया तो स्थितियां बदलना शुरू हो गई।”

उन्होंने कहा, “हमने सबसे बड़ी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को दी। इसी का नतीजा है कि पिछले दो दशकों से गुजरात में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ। अब वहां हर वर्ग, हर संप्रदाय के लोग अपने विकास और देश के विकास में जुटे हुए हैं। इसी तरह प्रदेश में गुंडागर्दी और माफिया शाही को बंद करने का काम योगी जी की सरकार ही कर सकती है। योगी के नेतृत्व में सरकार ने जिस तरह से दंगों को रोका है हमें उसे स्थाई रूप देना है।” मोदी ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिनकी राजनीतिक बुनियाद अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार पर टिकी है वे कभी सुधर नहीं सकते। इन लोगों ने कैसे-कैसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनके ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्रीशीटर हैं और हालत ऐसी है कई लोग तो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “घोर परिवारवादी पार्टियों ने लोकतंत्र की ‘गवर्नमेंट ऑफ द पीपल, बाय द पीपल, फॉर द पीपल’ की भावना को ही बदल दिया है। इन लोगों का मंत्र गवर्नमेंट ऑफ द फैमिली, बाय द फैमिली, फॉर द फैमिली बन गया है इसलिए उत्तर प्रदेश के लोगों ने फिर ठान लिया है कि उन्हें सिर्फ अपने परिवार के स्वार्थ के लिए काम करने वाले लोग अब उत्तर प्रदेश में नहीं चाहिए।” प्रधानमंत्री ने दावा किया, “पहले चरण के मतदान ने विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है। वे सोच रहे थे कि जातिवाद और संप्रदायवाद फैला कर वोटों को बांट देंगे लेकिन मुझे खुशी है कि उत्तर प्रदेश के लोग माफिया वादियों दंगा वादियों के खिलाफ एकजुट होकर वोट कर रहे हैं।” उन्होंने अपील की, “उत्तर प्रदेश के जिन क्षेत्रों में आगे के चरणों का चुनाव है वहां के लोगों से भी मैं कहूंगा कि इसी तरह एकजुट रहना है और अपना वोट की जाति संप्रदाय के नाम पर बंटने नहीं देना है।’

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें