Passport बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें पासपोर्ट बनवाने का पूरा प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस के अलावा विदेश मंत्रालय आपको पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी देता है. इसके लिए आपको विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म फिल करना होगा.

विदेश जाने के लिए हर व्यक्ति को पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. ऐसा आमतौर पर माना जाता है कि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया बहुत लंबी और जटिल होती है. कई बार लोगों को समझ में नहीं आता है कि पासपोर्ट कहां और कैसे बनवाएं. अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने के आवेदन को लेकर कंफ्यूज हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपके लिए बेहद काम की खबर लेकर आए हैं. आप पासपोर्ट बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस में भी जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस में इस तरह कर सकते हैं आवेदन-

 लेकिन, अगर आपके घर से पासपोर्ट सर्विस सेंटर बहुत ज्यादा दूर है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप यहीं काम पोस्ट ऑफिस के कॉमन सर्विस सेंटर में भी करा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस ने पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन की सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर में शुरू कर दी है. फिलहाल इस सुविधा को देश के 424 पोस्ट ऑफिस  में शुरू किया गया है. यहां कोई भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है. यह सुविधा विदेश मंत्रालय द्वारा शुरू की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पासपोर्ट आसानी से बनवा सकें. पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन की जानकारी लेने के लिए आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं.

पासपोर्ट बनाने के लिए ऑनलाइन भी किया जा सकता है आवेदन-पोस्ट ऑफिस के अलावा विदेश मंत्रालय आपको पासपोर्ट आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा भी देता है. इसके लिए आपको विदेश मंत्रालय के वेबसाइट पर जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन फॉर्म फिल करना होगा. तो चलिए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में-

-पासपोर्ट बनवाने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट  passportindia.gov.in. पर क्लिक करें.-अगर पर पहले के यूजर हैं तो फटाफट User ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.-अगर आप पहले से Regered नहीं हैं तो सबसे पहले खुद को रजिस्टर करें.-इसके लिए सबसे पहले New User पर क्लिक करके Reger Now के ऑप्शन को चुनें.-इसके बाद अपना यूजर आई डी और पासवर्ड बनाकर Captcha Code दर्ज करें.

-इसके बाद खुद को रजिस्टर कर लें.– फिर आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जानकारी जैसे नजदीकी पासपोर्ट ऑफिस की डिटेल, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, डेट ऑफ बर्थ और लॉगइन आईडी दर्ज करें.-फिर आपको पासपोर्ट सेवा ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें.-फिर इसके बाद आपसे कई जानकारी मांगी जाएगी जिसे सही तरह से फील करें. किसी भी गलत जानकारी पर आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है.-इसके बाद इस फॉर्म को Submit कर दें.-अब आपको पासपोर्ट ऑफिस के लिए Appointment लेना होगा.  -इसके लिए सबसे पहले पासपोर्ट अप्लाई की फीस देनी होगी और फिर उसका Slip निकालकर रख लें.-इसके बाद Appointment वाले दिन पासपोर्ट ऑफिस में Slip लेकर जाएं और वहां सारी जानकारी वेरीफाई की जाएगी.-इसके बाद Police Verification की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.-आखिर में आपका पासपोर्ट Indian Post के द्वारा आपके घर 15 दिन में पहुंच जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें