Oscar के प्री इवेंट को होस्ट करने वाली हैं प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 प्रियंका चोपड़ा जल्द ही आपको प्री ऑस्कर इवेंट में होस्टिंग करते दिखने वाली हैं. दरअसल, प्रियंका 23 मार्च को मिंडी कलिंग और कुमैल नानजियानी के साथ अपने कई दक्षिण एशियाई सहयोगियों के साथ एक प्री-ऑस्कर कार्यक्रम की होस्टिंग करने वाली हैं. साउथ एशियन एक्सीलेंस को सेलिब्रेट करने के लिए बेवर्ली हिल्स में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इवेंट को प्रियंका के अलावा अंजुला आचार्य, बेला बजरिया और मनीष के भी होस्ट करेंगे. यह भी पढ़ें Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक… Apr 15, 2026 बता दें कि प्रियंका लास्ट हॉलीवुड फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में नजर आई थीं. डेडलाइन के मुताबिक, प्रियंका, शिल्पी सोमाया गौड़ा के नॉवल सीक्रेट डॉटर के ऑनस्क्रीन अडैप्शन में दिखाई देंगी. इसे प्रियंका को प्रोड्यूस भी करेंगी. इसके अलावा प्रियंका बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी. वहीं फरहान अख्तर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए फरहान काफी समय बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं. इससे पहले फरहान ने डॉन 2 डायरेक्ट की थी. Share