MP स्कूल-कॉलेज और हॉस्टल पूरी क्षमता से खुलेंगे, मेले-रैलियां भी हो सकेंगी

मध्यप्रदेश   में नाइट कर्फ्यू को छोड़कर कोरोना को काबू में करने के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा लिए गए है। अब स्कूल कॉलेज पूरी क्षमता से खुल सकेंगे। साथ ही सभी सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद और मेले जैसे आयोजन पूरी क्षमता से हो सकेंगे। कोरोना के वर्तमान हालात को देखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। जिसे देखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं। सभी स्कूल, कॉलेज और छात्रावास पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह और अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध भी नहीं रहेगा। आदेश के मुताबिक कलेक्टर ऐसे क्षेत्रों को जहां संक्रमण रोकने के लिए आवश्यक हो, माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक प्रतिबंध लगा सकते हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि ध्यान रखें महामारी का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए रात्रिकालीन कर्फ्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें।

प्रदेश में कोरोना की स्थिति

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटने के बाद अब मौतों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। हफ्ते भर पहले तक रोजाना सात से नौ मरीजों की मौत हो रही थी, लेकिन यह आंकड़ा भी कम होता दिख रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2612 नए पॉजिटिव आए और तीन मरीजों की मौत हुई। राजधानी भोपाल के लिए भी राहत की खबर है। 11 दिनों के बाद भोपाल में कोरोना से एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। अभी प्रदेश में 637 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

रिकवरी रेट बढ़ा, संक्रमण दर घटी

पिछले हफ्ते की तुलना में संक्रमण दर घटी है। वहीं रिकवरी रेट यानी स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ी है। अच्छी बात यह भी है कि मौतों की संख्या भी घटी है। पिछले हफ्ते के दौरान औसतन छह मौतें रोज हो रही थीं। वहीं, अब औसतन चार मरीजों की मौत हो रही है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Maharashtra Civic Polls Result: मुंबई में चला जनता का चाबुक, फेल हुआ बड़े परिवारों का ‘विरासत कार्ड’; नवी मुंबई में कपल्स का जलवा     |     BMC Election Result 2026: मुंबई मेयर पद के लिए शिंदे सेना ने चली चाल, ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री वाले फॉर्मूले की मांग; बीजेपी में खलबली     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव! सुल्तानपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |     क्या विदेशी दबाव में काम कर रही सरकार? सुप्रीम कोर्ट ने संधियों पर उठाए सवाल, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा और जनता का हित सर्वोपरि     |     Madhepura Road Accident: मधेपुरा में बेकाबू हाइवा ने कार को रौंदा, 4 युवकों की मौके पर ही मौत; इलाके में मचा कोहराम     |     दिल्ली वाटर अपडेट: लखवार-रेणुकाजी बांधों से बढ़ेगी पानी की सप्लाई, दशकों से लटकी परियोजनाओं पर लगी मुहर     |     Delhi Politics: बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने CM आतिशी को घेरा, वायरल वीडियो को बताया असली; आम आदमी पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप     |     Check Bounce Case: सजा का ऐलान होते ही अदालत से फरार हुआ दोषी, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी; पुलिस ने शुरू की नाकेबंदी     |     गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी साये में देश! दिल्ली समेत कई बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट     |     विराट रामायण मंदिर में दुनिया के सबसे ऊंचे शिवलिंग की स्थापना! मुस्लिम परिवारों ने दान की थी जमीन, पेश की कौमी एकता की मिसाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें