छक्के लगाते रहो! युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को कप्तान का सीधा संदेश, टीम इंडिया मैनेजमेंट क्यों कर रहा है इस युवा खिलाड़ी का समर्थन?

अंडर 19 एशिया कप 2025 में अब उस हाई-वोल्टेज मुकाबले की बेला आ चुकी है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था. क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टक्कर चाहे किसी भी लेवल पर हो, होती दिलचस्प है. अंडर 19 एशिया कप 2025 में उस दिलचस्पी को 14 साल के वैभव सूर्यवंशी और बढ़ा रहे हैं. बड़ी बात ये है कि वैभव को कप्तान की ओर से ये साफ निर्देश है कि चाहे जो हो जाए उनके छक्के रुकने नहीं चाहिए. कप्तान से मिले उस संदेश का जिक्र वैभव सूर्यवंशी ने खुद ही किया है.

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ मारे 14 छक्के

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में UAE के खिलाफ बल्ले से भयंकर विस्फोट किया था. उन्होंने सिर्फ 95 गेंदों पर ही 171 रन की बड़ी पारी खेली थी, जिसमें 14 छक्के शामिल रहे थे. उस पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 एशिया कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने थे.

कप्तान ने कहा था- छक्के रुकने नहीं चाहिए

UAE के खिलाफ खेली उस पारी के बाद टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के साथ गुफ्तगू की. उसी बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें अपने कप्तान यानी कि आयुष म्हात्रे का साफ संदेश था कि छक्के रुकने नहीं चाहिए. वैभव के इतना कहते ही आयुष ने चुटकी लेते हुए पूछा- छक्के मार कहां रहा था तू? फिर वैभव ने कहा कि तभी तो कप्तान की सुनता तो आउट नहीं होता. उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ गलती नहीं दोहराएंगे और कप्तान के निर्देशों के अनुसार छक्के बरसाते दिखेंगे.

पाकिस्तान को हराना ही नहीं, टूर्नामेंट भी जीतना है- वैभव

कप्तान आयुष म्हात्रे ने चर्चा के दौरान वैभव सूर्यवंशी से पाकिस्तान से मुकाबले को लेकर भी सवाल किए. आयुष ने पूछा कि पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा करना है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने जवाब दिया कि सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ ही अच्छा करते जीतना नहीं है. बल्कि पूरे टूर्नामेंट में ही बेहतर कर खिताब जीतना है.

वैभव सूर्यवंशी के इस बयान से उनकी सोच का पता चलता है, कि वो कितनी आगे की सोच रहे हैं. उनका लक्ष्य पाकिस्तान को हराना नहीं है. बल्कि भारत के लिए अंडर 19 एशिया कप का खिताब जीतना है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला ‘शोले’ स्टाइल हाई-वोल्टेज ड्रामा     |     Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें बुझाने में जुटीं     |     Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख रहे 5 कैदी     |     जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: ‘अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो कभी नहीं होता भारत का बंटवारा’     |     Gwalior News: ग्वालियर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 लाख लेकर फरार, 4 गिरफ्तार     |     Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर; फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार     |     टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिंग कोच टी. दिलीप के सामने बड़ी चुनौती     |         |     Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की राजनीति में होगी एंट्री     |         |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें