IPL 2022 में इन 5 बल्लेबाजों का बल्ला उगलेगा आग, गेंदबाजों में पैदा होगी दहशत!

मैदान पर खिलाड़ी खुद को एक-दूसरे से बेहतर साबित करने की होड़ में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाएंगे. ये सभी खिलाड़ी इस सीजन में अपने बल्ले की चमक बिखेर सकते हैं. एक नजर डालते हैं 5 भारतीय खिलाड़ियों पर जो इस साल IPL 2022 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को रोमांचित कर सकते हैं:

मुंबई: 26 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2022 का रोमांच अपने चरम पर होगा और पहला मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच में खेला जाएगा. मैदान पर खिलाड़ी खुद को एक-दूसरे से बेहतर साबित करने की होड़ में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाएंगे. ये सभी खिलाड़ी इस सीजन में अपने बल्ले की चमक बिखेर सकते हैं. एक नजर डालते हैं 5 भारतीय खिलाड़ियों पर जो इस साल IPL 2022 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस को रोमांचित कर सकते हैं:

1. विराट कोहली

विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी टीम रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पहली बार चैम्पियन बनाने के लिए बेकरार हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर लीग के इतिहास में अब तक तीन बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन वह अब तक एक भी ट्रॉफी नहीं उठा पाई है और तीनों बार उसे उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा है. पिछले आईपीएल सीजन में कोहली ने 15 मैचों में 28.92 की औसत से 405 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 72 रन रहा.

2. महेंद्र सिंह धोनी

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी बिना किसी दबाव के IPL 2022 में धमाका करने के लिए तैयार हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने पिछले आईपीएल सीजन में अपनी टीम को चौथी बार चैम्पियन बनाया था. पिछले आईपीएल सीजन में धोनी ने 16 मैचों में 16.28 की औसत से 114 रन बनाए थे. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 18 रन रहा.

3. ऋषभ पंत

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने शानदार प्रदर्शन से इस बार दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार IPL चैम्पियन बनाना चाहेंगे. ऋषभ पंत अपनी बेहतरीन फॉर्म को IPL में बरकरार रखना चाहेंगे. ऋषभ पंत ने पिछले आईपीएल सीजन में 16 मैचों में 34.91 की औसत से 419 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 58 रन रहा.

4. केएल राहुल

लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल अपनी नई टीम को पहली बार चैम्पियन बनाने के लिए पूरा जोर लगा देंगे. इस स्टार बल्लेबाज ने पिछले आईपीएल सीजन के 13 मैचों में 62.60 की औसत से 626 रन बनाए थे, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन रहा.

5. रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस IPL सीजन में रनों की बारिश करने के लिए तैयार हैं. रोहित शर्मा ने पिछले आईपीएल सीजन के 13 मैचों में 29.30 की औसत से 381 रन बनाए थे, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल था. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 63 रन रहा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें