Flipkart की अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना का खुलासा! इतना हो सकता है IPO मूल्यांकन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स दो सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि फ्लिपकार्ट ने आईपीओ मूल्यांकन लक्ष्य को लगभग एक तिहाई बढ़ाकर 60-70 बिलियन डॉलर करने की योजना बनाई है। इसके अलावा कंपनी इस साल नहीं बल्कि 2023 में अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है।

नई दिल्ली। वॉलमार्ट की भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने आंतरिक रूप से अपने आईपीओ मूल्यांकन लक्ष्य को लगभग एक तिहाई बढ़ाकर 60-70 बिलियन डॉलर कर दिया है। इसके साथ ही, अब कंपनी ने इस साल के बजाय, 2023 में अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्टिंग की योजना बनाई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट किया है। एजेंसी के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने पहले 50 बिलियन डॉलर का आईपीओ मूल्यांकन लक्ष्य निर्धारित किया था। बता दें कि भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स स्पेस में फ्लिपकार्ट का मुकाबला अमेजन के साथ रहता है।

सूत्रों ने कहा कि आईपीओ के लिए देरी करने का मुख्य कारण फ्लिपकार्ट की आंतरिक योजना है। कंपनी अपने दो अपेक्षाकृत नए व्यवसायों- ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं और यात्रा बुकिंग पर ध्यान केंद्रित करके अपने मूल्यांकन को और बढ़ाना चाहती है। फ्लिपकार्ट की योजनाओं से परिचित दो अलग-अलग सूत्रों ने कहा कि रूस-यूक्रेन संकट से चल रही वैश्विक बाजार में उथल-पुथल ने भी भारतीय कंपनी को अपनी समयरेखा पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।

फ्लिपकार्ट ने 2021 में भारतीय यात्रा बुकिंग वेबसाइट क्लियरट्रिप का अधिग्रहण किया था और इस सप्ताह दवाओं के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य उत्पादों तथा सेवाओं की पेशकश करने के लिए एक “हेल्थ+” ऐप लॉन्च किया है। एक सूत्र ने कहा, “यात्रा व्यवसाय ने उनके लिए पहले से ही अच्छे संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं।”

ऐसे में एक सूत्र ने कहा कि आईपीओ मूल्यांकन लक्ष्य 70 अरब डॉलर तक हो सकता है जबकि दूसरे ने कहा कि यह 60-65 अरब डॉलर के बीच हो सकता है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने इस पर टिप्पणी करने अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि वॉलमार्ट ने 2018 में फ्लिपकार्ट में लगभग 16 बिलियन डॉलर में करीब 77% हिस्सेदारी खरीदी थी।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका में लिस्टिंग के लिए अब 2023 के मध्य तक की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल, फ्लिपकार्ट सिंगापुर में लिस्टेड है और अब अमेरिका में सूचीबद्ध होना चाहती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें