DREAMY THINGS! फेरे लेने के बाद रणबीर-आलिया ने छलकाए जाम, NEWLY WED कपल ने काटा 3 लेयर केक मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। कपल के सात फेरे लेने से 1 दिन पहले तक शादी की डेट को लेकर असमंजस बना हुआ था। कई तरह की अफवाहों और अटकलों के बीच मेहंदी, हल्दी की रस्म मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर ‘वास्तु’ अदा की गई और 14 अप्रैल को कपल ने करीबी और दोस्तों के बीच फेरे लिए। वहीं अब धीरे-धीरे कपल की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आलिया भट्ट अब मिसेज कपूर बन गई हैं और कपूर परिवार ने नई बहू का स्वागत खूब ठाठ से किया। सात फेरों के बाद कपूर हाउस में जमकर पार्टी हुई। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह भी पढ़ें Karuppu Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का… May 18, 2026 Nushrratt Bharuccha Birthday: ‘किटी पार्टी’ से… May 17, 2026 तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि फेरे लेने के बाद रणबीर-आलिया ने खूब जाम छलकाए। दोनों ने बाहों में बाहें डालकर वाइन पी। आलिया और रणबीर 3 लेयर केक काटकर जश्न मनाते दिखाई दे रहे है। इस दौरान दोनों के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दे रही है। एक दूसरे का हाथ थामे दोनों केक कट कर रहे है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। Share