CM बघेल के निर्देश का असर: चिटफंड कंपनी के निवेशकों को 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 419 रुपये होगा वापस, अब तक 11 करोड़ से ज्यादा की राशि वापस छत्तीसगढ़ By Nayan Datt On Mar 8, 2022 राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा लगातार चिटफंड कंपनियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें CG Crime News: धमतरी में सरेआम गुंडागर्दी! पेशी पर आए… Apr 16, 2026 CG Elephant Attack: सूरजपुर में गजराज का खौफनाक तांडव! 30… Apr 16, 2026 इसके परिणाम स्वरूप याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड और अनमोल इंडिया एग्रो हर्बल फार्मिंग एण्ड की संपत्ति की नीलामी से प्राप्त कुल 1 करोड़ 58 लाख 39 हजार 419 रूपए की राशि जल्द ही निवेशकों को लौटाई जाएगी. इसके लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई है. उल्लेखनीय है कि चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को निवेश की राशि लौटाए जाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा रही है. अब तक चिटफंड कंपनी के 17 हजार 360 निवेशकों को 11 करोड़ 22 लाख 46 हजार 293 रूपए की राशि वापस कर दी गई है. Share