CBSE की 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से होगी महाराष्ट्र By Nayan Datt On Feb 9, 2022 नई दिल्ली सी.बी.एस.सी. ने 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 26 अप्रैल से होगी। वहीं, सब्जेक्ट वाइज डेटशीट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। परीक्षा का पैटर्न ठीक वैसा ही रहेगा, जैसा कि सैम्पल पेपर में दिया गया है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट से सैम्पल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी पढ़ें अहिल्यानगर में सड़क हादसे ने खोला गुटखा तस्करी का राज: खाई… Jul 11, 2026 Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला… Jul 7, 2026 बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से CBSE की 10वीं-12वीं की परीक्षा दो टर्म में हो रही है। पहले टर्म के एग्जाम दिसंबर में हुए थे। ऐसा अनुमान जताया जा रहा था कि बोर्ड पहले टर्म परीक्षा का परिणाम जारी करेगा, उसके बाद टर्म-2 परीक्षा के लिये शेड्यूल जारी करेगा। पहले टर्म की परीक्षा दे चुके स्टूडेंट्स के रिजल्ट अभी जारी नहीं हुए हैं। Share