Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के सिल्लोड तहसील के धानोरा गांव से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां खेत में खोदे गए एक कुएं का हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मिट्टी के मलबे में दबकर पिता और उनके दो बेटों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों की पहचान बाजीराव सरजेराव काकडे (49), उनके बेटे आजीनाथ काकडे (26) और शाम काकडे (22) के रूप में हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बाजीराव काकडे अपने खेत में नया कुआं खुदवा रहे थे. करीब 50 फीट तक खुदाई पूरी हो चुकी थी और कुएं में पर्याप्त पानी भी आ गया था. साथ ही कुएं के किनारे सुरक्षा दीवार और कठड़े का निर्माण कार्य चल रहा था. सोमवार को कुएं में जमा पानी निकालने के लिए बाजीराव अपने दोनों बेटों के साथ नीचे उतरे थे.

बताया जा रहा है कि तीनों कुएं के अंदर काम कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की ऊपरी दीवार और किनारे की मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई. देखते ही देखते भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा तीनों के ऊपर आ गिरा. हादसे के बाद तीनों करीब 50 फीट गहरे कुएं में दब गए और दम घुटने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया. ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन मलबा ज्यादा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी. बाद में पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया गया. हालांकि तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से काकडे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पूरे धानोरा गांव समेत सिल्लोड क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं और लगातार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं. प्रशासन की ओर से पंचनामा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

इसी बीच राज्य के धराशिव जिले से भी एक दुखद घटना सामने आई है. परांडा तालुका के भोंजा गांव में एक कुएं में डूबने से 19 वर्षीय शुभम नानवरे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शुभम छुट्टियों में पुणे से अपने गांव आया था. परिवार के साथ कुएं में नहाने के दौरान वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और डूब गया. हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों को बचा लिया गया, लेकिन शुभम की जान नहीं बच सकी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी     |     Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- ‘पुरानी बस्तियों पर नहीं चलेगा बुलडोजर’     |     PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा     |     INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- ‘अगर मोदी बन सकते हैं तो अन्य नेता क्यों नहीं?’     |     Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होगा ‘स्वतः मंजूर’     |     MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत पक्की     |     Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इलाके में तनाव     |     Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर     |     Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |     Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें