योगी के शपथ ग्रहण से पहले अपराधी खाने लगे कसम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इससे पहले कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लें, अपराधी जुर्म ना करने की कसम खाने लगे हैं। योगी सरकार के पहले कार्यकाल में अपराधियों के हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर और एक बार फिर बदमाशों के खिलाफ सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जाने की संभावना को देखते हुए अपराधियों ने सरेंडर करना शुरू कर दिया है। बुधवार को चिलकाना थाने में चार हिस्ट्रीशीटरों ने पहुंचकर पुलिस के सामने हाजिरी लगाई।पिछले 2-3 दिनों में यूपी के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 मार्च के बाद बदमाशों की गर्मी उतारने और मई-जून में शिमला बना देने का वादा किया था। ताजा मामला सहारनपुर में चिलकाना थाने का है। एसओ सत्येंद्र राय ने दो दिन पहले चिलकाना थाने का चार्ज संभाला था। इसके बाद उन्होंने हिस्ट्रीशीटर की निगरानी कराई। रात को जब पुलिस ने घर पहुंचकर दबिश दी तो खलबली मच गई। इसके बाद चार हिस्ट्रीशीटर लाइन लगाकर थाने पर पहुंचे। सभी ने अपराध न करने की कसम खाई। साथ ही कहा कि वह गांव में ही रहकर अपना काम करेंगे। जब भी पुलिस बुलाएगी थाने पहुंचकर हाजिरी लगाएंगे। उधर, एसओ चिलकाना सत्येंद्र राय ने कहा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। गलत काम करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। चिलकाना के बाद गागलहेड़ी थाने में भी हिस्ट्रीशीटर गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपराध से तौबा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दोबारा बनने से उन्हें एकाउंटर का डर सता रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें