राजनगर में महिला को फिल्मी स्टाइल में सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लूटा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं। शहर के पॉश इलाके राजनगर में बाइकर्स गैंग के बदमाशों द्वारा एकदम फिल्मी स्टाइल में एक महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला एम्स के नर्सिंग ऑफिसर की मां है। महिला बदमाशों से बचने के लिए करीब सौ मीटर तक भागती रही, लेकिन बदमाशों ने पीछा कर उसके कंगन और दो अंगूठियां लूट लीं। इस दौरान उसकी मदद के लिए कहीं कोई नहीं दिखा। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बजाय कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। यह वारदात रविवार शाम की है।  राजनगर सेक्टर-8 स्थित पंचशील अपार्टमेंट में रहने वाले नितिन भसीन दिल्ली एम्स के हार्ट डिपार्टमेंट में नर्सिंग ऑफिसर हैं। उनकी मां काम्या भसीन गृहिणी हैं। वह रोज घर के सामने सेक्टर-9 स्थित पार्क में घूमने जाती हैं। रविवार शाम भी वह पार्क में गई थीं और करीब सवा सात बजे वह घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट की कोशिश करने लगे। हिम्मत दिखाते हुए उन्होंने बदमाशों के चंगुल से निकलकर दौड़ लगा दी, लेकिन बदमाशों ने बाइक से उनका पीछा करना शुरू कर दिया। करीब सौ मीटर आगे बदमाशों ने उन्हें फिर से घेर लिया और पिस्टल से हमला कर उनसे सोने के कंगन और दो अंगूठियां लूट लीं। पिस्टल के हमले में वह घायल हो गईं। उनके हाथ व पीठ में चोट आई हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दो दोस्तों के काटे प्राइवेट पार्ट, फिर जान से मार डाला, गार्ड का भी किया मर्डर… राजस्थान के साइको किलर का खुलासा     |     8 घंटे की मेहनत, 200 किलो मिट्टी… सैंड आर्टिस्ट ने बनाई प्रेमानंद महाराज की ऐसी आकृति, देखते ही हो जाएंगे मंत्रमुग्ध     |     आतंकी हमले के बाद पहलगाम में दिखी थोड़ी चहल-पहल, पहुंचने लगे पर्यटक; होटल वाले भी दे रहे ऑफर     |     लड़का-लड़की थे राजी, घर वालों को भी नहीं था कोई ऐतराज… फिर भी शादी में फंस गया पेंच, निकालना पड़ा ये जुगाड़     |     बेसमझ-बेसुरा आदमी… पहलगाम हमले पर ऐसा क्या बोले मणिशंकर अय्यर कि कांग्रेस नेता ने ही लताड़ा     |     कराची में धारा 144 लागू… किस हमले से बचने की तैयारी कर रहा है पाकिस्तान?     |     खून खौल रहा, न्याय मिलकर रहेगा… पहलगाम हमले पर मन की बात में पीएम मोदी का सीधा मैसेज     |     महिला टीचर की लूट गई जमापूंजी! डिलीवरी ब्वॉय ने शिक्षिका को झांसे में लेकर किया बड़ा कांड, जानकर रह जाएंगे हैरान     |     सुहागरात के दिन ही दूल्हे की मौत, हो गया ये दर्दनाक हादसा, परिवार में पसरा मातम     |     स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने दी दबिश, 4 लड़के और 2 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें