पीएम मोदी से मिली हेमा मालिनी, काशी-विश्वनाथ की तर्ज पर मथुरा के 3 मंदिरों के विकास की मांग की

मथुरा । बॉलीवुड की अभिनेत्री और ड्रीम गर्ल के नाम ख्यात मथुरा से सांसद और भाजपानेत्री हेमा मालिनी अब पूरी तरह से सियासत में रंग गई हैं। हेमा मालिनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मथुरा के तीन मंदिरों का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह ही करने और उनका बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। हेमा मालिनी ने पत्रकारों से कहा, ‘प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान मैंने इस संबंध में एक पत्र भी उन्हें सौंपा है कि वह मथुरा जनपद में स्थित गोवर्धन के दान घाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर एवं वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर का भी वैसा ही विकास कराएं जिस प्रकार से वाराणसी के काशी-विश्वनाथ मंदिर में कराया गया है।’
हेमा मालिनी ने वाराणसी कॉरिडोर में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मंदिरों में इसी तरह की व्यवस्था करने का अनुरोध किया, क्योंकि मौजूदा व्यवस्था में बेहतर व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि तीनों मंदिरों के विकास में केंद्र सरकार पूरा सहयोग देगी। बता दें कि पहले काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए तंग गलियों से होकर गुजरना पड़ता था। पर अब पीएम मोदी के प्रयास से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के तहत काशी विश्वनाथ मंदिर को आधुनिक रूप दिया गया है। साथ ही विकास भी किया गया है। काशी विश्वनाथ धाम प्रोजेक्ट के तहत मंदिर चौक समेत बाहर 24 भवन बनाए गए हैं। यात्री सुविधा केंद्र, मुमुक्षु भवन, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी, आध्यात्मिक पुस्तक केंद्र, वैदिक भवन, कॉफी हाउस, अन्न क्षेत्र आदि का काम अपने अंतिम रूप में है। जलासेन घाट से मंदिर चौक के बीच में बनाई गई गंगा व्यू गैलरी अपने भव्यतम रूप में दिखने लगी है। गंगा व्यू गैलरी से खड़े होकर आप बाबा विश्वनाथ के स्वर्ण शिखर और मां गंगा के दर्शन कर सकते हैं।
तब मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया था कि इमारतें सभी खड़ी हो गई हैं। अब केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। 75 फीसदी के करीब काम हो गया है। हमारी कोशिश है कि समय से इसको पूरा कर लिया जाए। मंदिर के चारों ओर एक परिक्रमा पथ भी बनाया गया है, जिसमे मणिमाला के दूसरे मंदिरों के दर्शन और परिक्रमा का लाभ भी भक्तों को मिल पाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें