जेट फ्यूल की कीमत 17,136 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़ी, हवाई सफर होगा महंगा 

मुंबई । जेट फ्यूल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में 17,136 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में एटीएफ की कीमत बढ़कर 1.10 लाख रुपए प्रति किलोलीटर हो गई। जेट फ्यूल के भाव में बढ़ोतरी से हवाई सफर महंगा हो सकता है। किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन की लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के ऊंचे भाव के चलते इस साल एटीएफ की कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.96 फीसदी चढ़कर 100.90 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.61 फीसदी बढ़कर 97.03 डॉलर प्रति बैरल रहा। गौरतलब है ‎कि पिछले पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क के औसत मूल्य के आधार पर हर महीने की 1 और 16 तारीख को जेट फ्यूल की कीमतों में बदलाव किया जाता है। महंगे तेल के कारण एयरलाइन कंपनियों ने घरेलू ‎विमान टिकट की कीमतें बढ़ा दी हैं। पिछले दो से चार हफ्तों में घरेलू क्षेत्र के कुछ मुख्य मार्गों पर हवाई किराए में 15 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। 1 जनवरी से शुरू हुई पांच बढ़ोतरी में एटीएफ की कीमतों में 36,644.25 रुपए प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय दरों में मजबूती आई है, जिससे एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एटीएफ की कीमतें पिछली बार नवंबर 2021 के मध्य में 80,835.04 रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गई थीं, इससे पहले 1 और 15 दिसंबर को कुल 6,812.25 रुपए प्रति किलोलीटर की कटौती की गई थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें