‘5 साल में सरकार बदलने के मिथक को तोड़ने के लिए BJP ने उत्तराखंड में बनाई थी विशेष रणनीति’

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि राज्य में हर 5 साल बाद सरकार बदलने के मिथक को तोड़ने के लिए भाजपा ने एक विशेष रणनीति बनाई थी और चुनावी नतीजे इसकी सफलता की तसदीक भी करते हैं।

ज्ञात हो कि हाल में संपन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है। भाजपा की इस जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को वोट बैंक में तब्दील करने सहित कई अन्य कारण प्रमुख रहे, लेकिन इसमें पर्दे के पीछे से भी भाजपा संगठन के कुछ नेताओं की भूमिका प्रमुख रही, जिनमें अजय कुमार भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने, गुटबाजी को समाप्त कर चुनाव में कार्यकताओं को एकजुट करने और प्रधानमंत्री मोदी के नजरिए के अनुसार काम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस से नाराज चल रहे किशोर उपाध्याय जैसे कई नेताओं को भाजपा से जोड़ने में भी उनकी रणनीति कारगर साबित हुई। हालांकि अजय कुमार इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन को देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे ​जो जिम्मेदारी सौंपी थी, उस पर मैंने निष्ठा के साथ काम किया। आगे भी जो जिम्मेदारी मिलेगी, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।”

मीडिया से अक्सर दूर रहने वाले कुमार ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में जिस तरह की चुनौती थी और हर पांच साल में सरकार बदलने का जो क्रम था, उसे तोड़ने के लिए रणनीतिक तौर पर काम किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि प्रदेश की जनता ने लगातार दूसरी बार भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई।” उत्तराखंड का संगठन महामंत्री बनने के पहले अजय कुमार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मेरठ क्षेत्र के संगठन महामंत्री थे। उत्तरप्रदेश में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें उत्तराखंड का संगठन महामंत्री बनाया गया था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें