नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायेदारों पर की कार्रवाई, जानिए कितने परिसर सील और कितने लाख बकाया की हुई वसूली ?

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक, राजस्व विभाग अध्यक्ष अंजनी राधेष्याम विभार के आदेशानुसार नगर निगम के सभी जोनों के राजस्व विभाग की टीमों के द्वारा नगर निगम को बकाया राजस्व अदा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों पर कुर्की की कार्रवाई निरंतर जारी है.

नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग ने जोन कमिश्नर विनय मिश्रा के निर्देश पर मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्षेत्र स्थित जयस्तंभ चौक के अहमद जी भाई पेट्रोल पंप पर विगत 5 वर्ष के संपत्तिकर के बकाए की अदायगी नगर निगम को न होने पर सीलबंदी की कार्रवाई करने टीम पहुंची.अहमद जी भाई पेट्रोल पंप के प्रबंधक द्वारा तत्काल 226558 का सम्पूर्ण बकाया जमा किया.

जोन 3 कमिश्नर आर.के. डोंगरे के निर्देश पर महात्मा गाॅधी वार्ड क्रमांक 12 में होंडा शोरूम द्वारा निगम को बकाया राजस्व अदा न करने पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई, जिस पर तत्काल सम्पूर्ण बकाया अदा कर दी गई है.

जोन 3 की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 में स्थित शिव डेंटल हाॅस्पिटल प्रबंधन द्वारा बकाया राजस्व अदा नहीं करने पर कार्रवाई की गई. इसके बाद हाॅस्पिटल प्रबंधन ने सम्पूर्ण बकाया राशि निगम जोन 3 राजस्व विभाग की टीम को अदा कर दी.

नगर निगम जोन 8 के राजस्व विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव के नेतृत्व और जोन सहायक राजस्व अधिकारी प्रमोद जाघव की उपस्थिति में जोन के तहत आने वाले वीर सावरकर नगर वार्ड क्रमांक 1 में बड़े बकायेदार प्रबोध अग्रवाल के टाटीबंध चैक के पास स्थित स्टील गोदाम एवं ऑफिस को 400493 रू. का संपत्तिकर का 2017-18 से बकाया की राशि अदा नहीं करने पर संबंधित संस्था को ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्रवाई की गई.

वहीं वर्ष 2020-21 एवं 21-22 का 2 वर्ष का संपत्ति कर बकाया 501556 अदा नहीं करने पर निगम जोन 8 राजस्व विभाग ने संबंधित संस्था एमपी स्टील पर सीलबंदी की कार्रवाई की.

इसके बाद संस्था के संचालक ने निगम जोन 8 राजस्व विभाग को सम्पूर्ण बकाए की राशि की अदायगी कर दी गई. जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने आज विगत 5 वर्ष की अवधि के 1015268 रू. के बडे़दार करतार टावर टाटीबंध चौक के पास के परिसर को नगर निगम रायपुर जोन 8 राजस्व विभाग को बकाया राजस्व अदा न करने पर ताला लगाकर सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई की गई.

नगर निगम के महापौर, आयुक्त, राजस्व विभाग अध्यक्ष ने सभी जोन कमिश्नर्स एवं जोन सहायक राजस्व अधिकारियों को समस्त बड़े बकायेदारों पर बकाया न देने की स्थिति में नियमानुकुल कड़ाई के साथ प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई करते हुए सम्पूर्ण बकाया राजस्व की वसूली प्राथमिकता से निरंतरता से निगम हित में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पटना: रिटायर्ड DSP के बेटे ने देसी तमंचे से खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिख गया ये बात     |     अयोध्या में बन रहा देश का पहला ‘फ्लोटिंग स्नान कुंड’, एक साथ 300 श्रद्धालु करेंगे सरयू स्नान     |     राम मंदिर में हनुमान जी का आगमन! गर्भगृह में पहली बार करेंगे रामलला के दर्शन; 200 वर्षों बाद बना ये संयोग     |     नया भारत मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार… पहलगाम आतंकी हमले पर योगी आदित्यनाथ की हुंकार     |     ‘दुकानों के बाहर लिखे नाम’… पहलगाम हमले के बाद गुस्से में मथुरा के साधु-संत, कर दी ये बड़ी मांग     |     ‘गाली दी, उठाकर फेंकने को कहा’… सिराथू विधायक पल्लवी पटेल का वाराणसी पुलिस पर बड़ा आरोप     |     41 डिग्री पारे के बीच दिल्ली को राहत! आसमान में छाए घने बादल, बारिश के आसार     |     हम हिंदुओं से अलग हैं…भारत के एक्शन से बौखलाए PAK सेना प्रमुख, मुसलमानों को भड़काया     |     कश्मीर में फिर आतंकी हमले का अलर्ट, लश्कर के निशाने पर हैं टूरिस्ट प्लेस     |     जीवन में भूल से भी न करें ये 4 काम, बढ़ता है कर्ज का बोझ!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें