बदले-बदले से नजर आए सिंधिया, महिला सफाई कर्मी के छुए पैर: कलेक्ट्रेट में मंत्रियों और आधिकारियों की ली बैठक, स्वच्छता और सीवेज को लेकर दिखे गंभीर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में आने के बाद बदले-बदले से नजर आ रहे हैं. सिंधिया का आज अनोखा अंदाज देखने को मिला. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सफाई कर्मी महिला के पैर छुए. महाराज बाड़े पर स्वच्छता महोत्सव में सम्मानित कर सड़कों पर साफ सफाई करने वाली महिला को सिंधिया ने अभूतपूर्व सम्मान दिया. पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर महाराज के बदले अंदाज को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है.

ग्वालियर चंबल अंचल की सियासत में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विकास के हर मुद्दे पर आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे हैं. आज उन्होंने ग्वालियर कलेक्ट्रेट में मंत्रियों और आधिकारियों के साथ एक बैठक ली. जिसमें साल 2050 तक ग्वालियर में पानी उपलब्ध कराने की योजना क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही शहर में स्वच्छता और सीवेज को लेकर भी सिंधिया गंभीर दिखाई दे रहे हैं.

दरअसल लगभग पौने 2 घंटे तक चली इस बैठक में यह तय हुआ कि अब हर महीने रेगुलर समीक्षा बैठक होगी. जिसमें दिए गए डायरेक्शन की समीक्षा की जाएगी. प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि एक एक्शन टेकन रिपोर्ट होना चाहिए. जिससे की जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर कितना काम हुआ है, इसका भी पता चल सके. सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार पानी की कमी होती जा रही है. शहर की वॉटर कैपेसिटी से ज्यादा जनसंख्या बढ़ गई है. उन्होंने कहा के ये जानकर हैरान है कि ग्वालियर का क्षेत्रफल इंदौर से डबल हो गया है.

इंदौर 200 स्क्वायर किलोमीटर में है, जबकि ग्वालियर 400 स्क्वायर किलोमीटर तक बढ़ गया है. अब शहर के विकास को लेकर नए सिरे से सोचना पड़ रहा है. उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि लोगों की अब जरूरत बढ़ गई है. एक प्रस्ताव बनाएं उस प्रस्ताव को वह मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और उसकी प्रेजेंटेशन देंगे.

सिंधिया ने डॉक्टरों को लगाई फटकार: जयारोग्य अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे मंत्री ज्योतिरादित्य, महिला मरीज के इलाज में हो रही लेटलतीफी पर तत्काल ऑपरेशन करने दिए निर्देश

इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने स्वच्छता को लेकर एक बड़ा कदम और उठाया है. जिसमें वार्डों को स्वच्छता की रैंकिंग दी जाएंगी. जिसमें सबसे अच्छे वार्डों को हरा रंग, दूसरे नंबर वाले वार्डों को पीला ओर तीसरे नंबर पर रहने वाले वार्डों को लाल रंग से अंकित किया जाएंगा. वही स्वच्छता कर्मियों का हर महीने स्वास्थ्य चेकअप भी किया जाना तय किया गया हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रीवा की लेडी कांस्टेबल की गुंडागर्दी, सतना पुलिस की मदद से महिला को थाने लाकर जमकर पीटा     |     हॉस्टल में लड़की के पेट में अचानक उठा तेज दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर रह गए सन्न… फिर हुआ गैंगरेप का खुलासा     |     केबल के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस     |     पहलगाम हमले के बाद खड़ी हुई बड़ी चुनौती, Pregnant महिला लगा रही गुहार     |     महानगर में आज लगेगा Power Cut, जानें दर्जनों इलाकों में कितने घंटे बिजली रहेगी गुल     |     रेल यात्रियों के लिए खास खबर, आज होगा वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन का विशेष संचालन     |     जालंधर के इस मेन चौक के पास धंसी जमीन, मचा हड़कंप… खौफनाक मंजर की देखें तस्वीरें     |     Ludhiana के लोगों को बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना     |     जालंधर के Restaurant में पुलिस की Raid, मची अफरा-तफरी, 2 गिरफ्तार     |     तेज रफ्तार एंडेवर ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें