विदेश भेजने के नाम पर फर्जी वीजा देकर 85 हजार की ठगी

मवई क्षेत्र में प्रार्थी के पुत्र को विदेश भेजने के नाम पर हवाई जहाज का टिकट तथा कूटरचित फर्जी वीजा देने के सहारे 85 हजार रूपए ठगी करने एवं जान से मारने की धमकी दी गयी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय ज्योति गुप्ता ने प्रार्थी उस्मान की अर्जी पर विपक्षी मकबूल अहमद निवासी कप्तानगंज बस्ती के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश पारित किया है।

साथ ही थानाध्यक्ष मवई को प्रार्थना पत्र के प्रकाश में मुकदमा दर्ज कर एक सप्ताह के अन्दर कृत कार्यवाही से न्यायालय को अवगत कराने को कहा है। यह घटना अयोध्या जनपद के मवई थानान्तर्गत हुनहुना गांव की है। इसके पहले पीड़ित पक्ष से अधिवक्ता अरशद उर्फ शेरा ने विपक्षी के खिलाफ सम्बन्धित अदालत में अर्जी प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज करने की याचना की। अधिवक्ता के मुताबिक प्रार्थी उस्मान का पुत्र लखनऊ में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसके सुनहरे भविष्य व बेहतर रोजगार के सिलसिले में प्रार्थी की मुलाकात बस्ती जनपद के निवासी मकबूल अहमद से हुई। उसने बताया कि आपके पुत्र को खाड़ी देश ओमान भेज सकता हूं। इसके एवज में 85 हजार रूपए खर्च करने होंगे। उसकी बातों पर यकीन करके प्रार्थी ने किसी तरह इन्तजाम कर 85 हजार रूपए दे दिया। मकबूल ने एक महीने बाद प्रार्थी के पुत्र का ओमान का हवाई जहाज का टिकट तथा कूटरचित वीजा दिया। तीन जनवरी 2021 को प्रार्थी का पुत्र लखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट से ओमान गया। परन्तु वहां पहुंचने पर ओमान अथारिटी की ओर से बताया गया कि आपका वीजा फर्जी व कूटरचित है। इसके बाद उसे उसी फ्लाइट से वापस भारत भेज दिया गया। प्रार्थी की ओर से बार-बार सम्पर्क करने पर विपक्षी टालमटोल करता रहा। इसके बाद प्रार्थी ने पुलिस में आनलाइन शिकायत किया। पांच सितम्बर 2021 को विपक्षी ने आश्वासन दिया कि वह पैसा वापस कर देगा। छह जनवरी 2022 को प्रार्थी को विपक्षी ने फोन से अपशब्द कहते हुये जानमाल की धमकी देने लगा। घटना की शिकायत प्रार्थी ने सम्बन्धित थाना व एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार किया। कार्यवाही न होने पर प्रार्थी ने विपक्षी के खिलाफ सम्बन्धित न्यायालय में अर्जी प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज करने की गुहार किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें