अपनी गन से 40 दुश्मनों को ठिकाने लगाने वाला स्नाइपर वली मदद के लिए यूक्रेन पहुंचा 

कीव । रूस और यूक्रेन की जंग को 15 दिन हो चले है और यह थमती दिखाई नहीं दे रही है। दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने पर कोई फार्मूला तय नहीं हो पा रहा है। इस बीच दुनिया के बेस्ट स्नाइपर्स में शामिल वली यूक्रेन पहुंच गए हैं। बता दें कि वली रोजाना औसतन अपनी गन से 40 दुश्मनों को निशाना बना सकते हैं। वली एक फ्रेंच-कैनेडियन कम्प्यूटर वैज्ञानिक हैं। वे 2 बार अफगानिस्तान में युद्ध में चलने वाले स्पेशल ऑपरेशन में शामिल हो चुके हैं। 2009 से 2011 के बीच उन्होंने अपनी बंदूक से कई दुश्मनों को निशाना बनाया। इसके बाद उन्हें वली नाम की उपाधि दी गई। विश्व मीडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में वली ने कहा कि उन्हें यूक्रेन आकर अच्छा लग रहा है। वे ऐसा महसूस कर रहे हैं, जैसे यूक्रेन के लोगों के साथ उनकी पुरानी दोस्ती है।
उन्होंने आगे कहा कि वे यूक्रेन के लोगों की मदद करना चाहते हैं। रूस पर आरोप लगाते हुए वली ने कहा कि रूसी सेना यूक्रेन के मासूम लोगों पर सिर्फ इसलिए बमबारी कर रही है कि वे रूसी न बनकर यूरोपीय बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले वे कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग में व्यस्त थे। लेकिन अब जंग के मैदान में अपनी बंदूक लेकर उतर गए हैं। यही उनकी सच्चाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को यह पसंद नहीं था कि मैं यूक्रेन की जंग का हिस्सा बनूं। लेकिन मैंने सख्त निर्णय लिया और यहां चला आया।
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक वैसे तो दुनिया में कई फेमस स्नाइपर हैं। लेकिन वे सार्वजनिक रूप से सामने आने में परहेज करते हैं। लेकिन वली इनसे अलग हैं। वे टेलीविजन कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनते रहे हैं। कनाडा के लोग उन्हें भलीभांति पहचानते हैं।
वली कनाडा की जॉइंट टास्क फोर्स (जेटीएफ-2) यूनिट के सैनिक हैं। इस यूनिट के स्नाइपर्स के नाम ही सबसे लंबी दूरी के टारगेट को निशाना बनाने का रिकॉर्ड है। जानकारी के मुताबिक जेटीएएफ-2 के सैनिक 3,540 मीटर दूर के टारगेट को निशाना बनाने का रिकॉर्ड है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्डोमिर जेलेंस्की ने जब विदेशी सैनिकों को रूस के खिलाफ जंग लड़ने का न्यौता दिया तो वली ने बिना झिझक यूक्रेन की मदद करने का निर्णय लिया।
स्नाइपर्स को भी कैटेगरी में बांटा जाता है। रोजाना 5 से 6 दुश्मनों को सटीक निशाना बनाने वाले स्नाइपर को एक अच्छा स्नाइपर माना जाता है। इसके अलावा 7 से 10 दुश्मनों को निशाना बनाने वाला स्नाइपर सबसे बेहतर माना जाता है। लेकिन वली एक दिन में 40 लोगों को निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पहलगाम हमले से बैकफुट पर मुस्लिम संगठन, क्या कमजोर पड़ जाएगा वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन?     |     बिहार: नौकरी हो तो ऐसी! घर बैठी रही नर्स, तीन साल तक आती रही सैलरी, इंक्रीमेंट भी मिला     |     कहीं चलेगी लू तो कहीं होगी बारिश, जानें-देशभर में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम     |     न खोले जाएंगे गेट और न होगी कोई सेरेमनी…अटारी बॉर्डर पर PAK के साथ सभी रस्म खत्म     |     पुलिस के जाल में फंस गई अशरफ की पत्नी! पहुंची हाईकोर्ट, लगाई ‘न्याय’ की गुहार     |     पहलगाम आतंकी हमला इंटेलिजेंस फेलियर, तेजस्वी यादव ने पूछा- यह किसकी है जिम्मेदारी?     |     सीमा हैदर नहीं जाएगी पाकिस्तान! पहलगाम हमले के बाद वकील एपी सिंह का दावा, बताया अलग मामला     |     800 कैंटीन, 500 रुपये में रुकने का इंतजाम… केदारनाथ धाम के रास्तों पर मिलेंगी ये सुविधाएं     |     खच्चर वाले बनकर आए थे आतंकी… स्केच देख मॉडल एकता तिवारी ने दो को पहचाना, बताया- कैसे बना रहे थे प्लान     |     ये तुम्हारे बच्चे हैं… जब ‘नजाकत’ से आतंकियों ने पूछा, जान जोखिम में डाल बचाई पर्यटकों की जिंदगी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें