भारतीय ग्रैंडमास्टर नारायणन अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओपन में बने चैंपियन

भारतीय ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने ग्रैंडिस्काची कैटोलिका अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओपन का खिताब जीत लिया है। वहीं उनके हमवतन आर प्रज्ञाननंद उपविजेता रहे। नारायणन और प्रज्ञाननंद सहित छह अन्य खिलाड़ियों के नौ दौर के बाद समान 6.5 अंक थे। बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर नारायणन ने शीर्ष स्थान हासिल किया।शीर्ष वरीयता प्राप्त नारायणन सभी नौ दौर में अजेय रहे। उन्होंने नौवें और अंतिम दौर में इटली के पियरे लुइगी बासो के खिलाफ बाजी ड्रा खेली। उन्होंने कुल चार जीत और पांच ड्रा से 6.5 अंक हासिल किए। नारायणन ने इटली के एलेक्स डोबोलेट्टा, हमवतन अक्षत खम्पारिया, जोबाओवा बादुर (जॉर्जिया) और बेलारूस के सर्गेई अजारोव के खिलाफ जीत दर्ज की।प्रज्ञाननंद ने भी चार जीत और पांच ड्रॉ के साथ अपने अभियान का अंत किया। उन्होंने सौत नर्गलियेव (कजाकिस्तान), निकोलस वाचिंजर (जर्मनी), लुकास वान फॉरेस्ट (नीदरलैंड) और मेरुअर्ट कमलिदेनोवा (कजाकिस्तान) पर जीत हासिल की। प्रज्ञाननंद ने अंतिम दौर में इटली के लोरेंजो लोडिसी के साथ अंक बांटे।भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर प्रणव आनंद ने छह अंकों के साथ नौवां स्थान हासिल किया, जबकि एक अन्य भारतीय अक्षत खम्पारिया इतने ही अंकों के साथ 11वें स्थान पर रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     देवर का कारनामा, भाभी को मारकर जंगल में गाड़ आया लाश… MP के उमरिया में वारदात     |     रीवा की लेडी कांस्टेबल की गुंडागर्दी, सतना पुलिस की मदद से महिला को थाने लाकर जमकर पीटा     |     हॉस्टल में लड़की के पेट में अचानक उठा तेज दर्द, मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर रह गए सन्न… फिर हुआ गैंगरेप का खुलासा     |     केबल के मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस     |     पहलगाम हमले के बाद खड़ी हुई बड़ी चुनौती, Pregnant महिला लगा रही गुहार     |     महानगर में आज लगेगा Power Cut, जानें दर्जनों इलाकों में कितने घंटे बिजली रहेगी गुल     |     रेल यात्रियों के लिए खास खबर, आज होगा वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन का विशेष संचालन     |     जालंधर के इस मेन चौक के पास धंसी जमीन, मचा हड़कंप… खौफनाक मंजर की देखें तस्वीरें     |     Ludhiana के लोगों को बड़ी राहत, अब नहीं करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना     |     जालंधर के Restaurant में पुलिस की Raid, मची अफरा-तफरी, 2 गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें