ट्रोल होने के बाद खुलीं ‘कच्चा बादाम’ सिंगर की आंखें

कच्चा बादाम गाने वाले सिंगर भुबन बड्याकर ने कहा है कि वे फिर से बादाम बेचेंगे। अचानक मिल रही लोकप्रियता के प्रभाव में आकर भुबन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह सेलिब्रिटी बन गए हैं, इसलिए वह अब बादाम नहीं बेचेंगे क्योंकि अगर वे ऐसा करते हैं तो उनका मजाक उड़ाया जाएगा। उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। कुछ लोगों ने कहा था कि इसी काम की वजह से आज दुनिया उन्हें जानती है। इसलिए उन्हें बादाम बेचने में कोई शर्म नहीं आनी चाहिए।

अब भुबन की आंखें खुल गई हैं और उन्होंने कहा है कि मैं आज जो कुछ भी हूं वो आप सभी की वजह से ही हूं। भुबन ने कहा है, मैं सेलिब्रिटी का मतलब नहीं समझता था। असुविधा के लिए मैं क्षमा चाहता हूं। मैं निश्चित रूप से फिर से बादाम बेचूंगा। आज सब मेरे साथ हैं, जिस दिन वे सभी चले जाएंगे, मैं फिर बादाम और मेवा बेचूंगा।

भुबन बड्याकर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्होंने अपने एक्सीडेंट पर ही नया गाना बना डाला। इस गाने के बोल हैं ‘अमार नूतन गाड़ी यानी ‘मेरी नई गाड़ी। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने भुबन के गाने पर कमेंट करते हुए लिखा है-एक्सीडेंट के बाद मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। एक ने लिखा है- बस यहीं तक सफर था, अब तुम्हारी हालत भी रानू मंडल के जैसी हो जाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- फेमस होने के लिए क्या कुछ भी गाओगे?

भुबन ने हाल ही में अपनी नयी कार खरीदी थी और वह कार चलाना सीख रहे थे। उसी समय उनकी दुर्घटना हो गयी थी। अब वह पूरी तरह ठीक हैं। भुबन ने पिछले दिनों कहा था कि मैं अब एक सेलिब्रिटी बन गया हूं। ऐसे में अगर सेलिब्रिटी के रूप में मुझे मूंगफली बेचना पड़े तो यह काफी शर्म की बात होगी। मेरे पड़ोसियों ने कहा है कि मुझे ज्यादा बाहर नहीं जाना चाहिए क्यूंकि मुझे कोई भी किडनैप कर सकता है।

बता दें, ‘कच्चा बादाम’ गाना हिट होने के बाद भुबन एक सेलिब्रिटी बन चुके हैं और लोग उनके साथ वीडियो बनाने के साथ तस्वीरें ले रहे हैं, इतना ही नहीं बंगाल पुलिस की तरफ से भी उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्हें एक म्यूजिक कंपनी की तरफ से तीन लाख रुपये का चेक भी मिला था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली में इस दिन से लागू होगी वय वंदना योजना, हरदीप सिंह पुरी बोले- परिवार के खर्चे भी होंगे कम     |     डिंपल बरुआ से लेकर सुमन मजूमदार तक… पहलगाम हमले के बाद असम में क्यों मची धरपकड़, अब तक कई अरेस्ट     |     ‘मेरे लिए देश पहले, बीवी-बच्चा कुर्बान करने पड़ें तब भी गम नहीं…’, बिहार में पाकिस्तान के दामाद का फूटा गुस्सा     |     इन 5 वजहों से बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हुई अक्षय कुमार की केसरी 2, माधवन भी नहीं चले, न दिखा पहले जैसा जादू     |     हमलोग कौन-सा मर रहे हैं… पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, पहलगाम हमले को लेकर गांगुली से की बदतमीजी     |     बेटों ने चुकाया बाप का कर्ज, अब कितनी हो गई अनिल अंबानी की नेटवर्थ     |     Incognito Mode की हिस्ट्री एक क्लिक में कैसे करें डिलीट, नहीं तो खुल जाएगा राज!     |     वैशाख अमावस्या को क्यों कहते हैं सतुवाई अमावस्या, जानें धार्मिक महत्व     |     कार बम से रूसी जनरल की हत्या का आरोपी डिटेन, यूक्रेन पर लगाया आरोप     |     भृंगराज का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, लोग पूछेंगे घने-लंबे बालों का राज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें