हीरो मोटोकॉर्प ने बेचे 3.8 लाख बाइक्स और स्कूटर

नई दिल्ली । हीरो मोटोकॉर्प ने बीते महीने जनवरी 2022 में 3.8 लाख मोटरसाइकल और स्कूटर बेचे हैं। हालांकि, इसमें सालाना और मासिक, दोनों रूप से कमी देखने को मिली है और जनवरी 2021 और दिसंबर 2021 में कंपनी ने जनवरी 2022 के मुकाबले ज्यादा टू-व्हीलर्स बेचे थे। इन सबके बीच हीरो मोटोकॉर्प टॉप पोजिशन पर काबिज है और भारत के साथ ही दुनिया की भी सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी बनी हुई है।
जनवरी 2022 सेल्स रिपोर्ट देखें तो हीरो मोटोकॉर्प ने नए साल के पहले महीने में घरेलू मार्केट और विदेशों में कुल 3,58,660 मोटरसाइकल बेचे। वहीं, इस दौरान कंपनी ने कुल 22,631 स्कूटर भी डोमेस्टिक मार्केट में बेचे और एक्सपोर्ट किए। कुल मिलाकर 3.8 लाख यूनिट में 21816 यूनिट एक्सपोर्ट किए। अब बात करते हैं नुकसान और मुनाफा की तो सालाना ग्रोथ में हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2022 में 20 फीसदी की कमी हुई है, वहीं मंथली सेल में 5 फीसदी की कमी हुई है। दिसंबर 2021 में हीरो मोटोकॉर्प ने बाहरी देशों के साथ ही घरेलू मार्केट में कुल 3,94,773 टू-व्हीलर बेचे थे। इस साल कंपनी नई योजनाओं पर काम कर रही है और बीते दिनों हीरो मोटोकॉर्प मे ऐथर एनर्जी ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश की घोषणा की है और दोनों कंपनी की साझेदारी में नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च होने वाले हैं।आपको बता दें कि दुनियाभर में इन दिनों टू-व्हीलर्स और कारों के कॉम्पोनेंट्स शॉर्टेज की समस्या है और इस वजह से प्रोडक्शन भी घटा है।
हीरो मोटोकॉर्प भी इस समस्या से जूझ रही है, हालांकि कंपनी को विश्वास है कि आने वाले दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। हीरो मोटोकॉर्प भारत में सबसे ज्यादा बाइक बेचने वाली कंपनी है और हीरो स्प्लेंडर, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो पैशन प्रो और हीरो ग्लैमर बेस्ट सेलिंग बाइक्स है। हीरो डेस्टिनी, हीरो माएस्ट्रो और हीरो प्लेजर जैसे स्कूटर की भी खूब बिक्री होती है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें