इस सप्ताह शेयर बाजार में इन फैक्टर्स का दिख सकता है असर, निवेश से पहले जरूर जान लें

शेयर बाजार में निवेश करना जोखिमों के अधीन होता है। इसीलिए शेयर बाजार में निवेश करने से पहले जोखिमों के बारे में जरूर जानना चाहिए। चलिए आपको उन फैक्टर्स के बारे में बताते हैं जो इस सप्ताह शेयर बाजार पर असर डाल सकते हैं।

नई दिल्ली, पीटीआइ। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल फैक्टर्स और विदेशी संस्थागत निवेशकों की व्यापारिक गतिविधियों से इस सप्ताह घरेलू बाजार की धारणा प्रभावित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही, मासिक डेरिवेटिव की समाप्ति के बीच इक्विटी बेंचमार्क में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि पिछले कई कारोबारी सत्रों से भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, निफ्टी 3 फीसदी की अच्छी साप्ताहिक बढ़त के साथ बंद हुआ है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति और मंदी का मतलब है कि वैश्विक इक्विटी बाजारों के लिए स्टैगफ्लेशन एक प्रमुख चिंता है, “इसलिए, हम एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) द्वारा निरंतर बिक्री देख रहे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशकों के समर्थन के कारण भारतीय बाजार बेहतर स्थिति में हैं।”

उन्होंने कहा, “मई महीने की समाप्ति के कारण इस सप्ताह बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। वैश्विक मोर्चे पर FOMC (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक की जानकारी 25 मई को जारी होगी, जो एक महत्वपूर्ण ट्रिगर होगा जबकि डॉलर इंडेक्स और कमोडिटी की कीमतों में बदलाव अन्य महत्वपूर्ण कारक होंगे।”

सैमको सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च के प्रमुख येशा शाह ने कहा कि पिछले हफ्ते देखी गई अस्थिरता प्रमुख आर्थिक डेटा रिलीज, मौजूदा कमाई के सीजन और मासिक समाप्ति के कारण जारी रह सकती है। येशा शाह ने कहा कि एफओएमसी की जानकारी, यूएस जीडीपी विकास दर पूर्वानुमान और प्रारंभिक बेरोजगार दावे वैश्विक बाजार धारणा को प्रभावित करेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिटेल रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “कुल मिलाकर हम उम्मीद करते हैं कि यह अस्थिरता इस सप्ताह भी जारी रहेगी और साथ ही उच्च मुद्रास्फीति और आक्रामक ब्याज दर वृद्धि जैसे कई मैक्रो हेडविंड भी होंगे। साथ ही एफआईआई की भारी बिकवाली जारी रही, जिससे बाजार पर कुल दबाव बढ़ गया।”

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,532.77 अंक यानी 2.90 फीसदी चढ़ा था जबकि निफ्टी 484 अंक यानी 3.06 फीसदी उछला था।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें