इन सात चीजों का दिखना है आपके अमीर होने का संकेत, मां लक्ष्मी के आशीष को न करें नजरअंदाज

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है. जिस इंसान पर मां लक्ष्मी मेहरबान हो जाएं, उसके घर कभी पैसों की तंगी नहीं रहती है. मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) को प्रसन्न करने के लिए लोग घर में तरह-तरह के उपाय भी करते रहते हैं. ऐसी मान्यताएं हैं कि जिस घर पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, वहां कुछ शुभ संकेत भी दिखाई देते हैं. ये संकेत इंसान के अमीर होने से पहले भी दिखाई दे सकते हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वो शुभ संकेत.

1. यदि घर में अचानक काली चींटियों को झुंड नजर आने लगे वो खाने की चीजों पर टूटना शुरू कर दें तो समझ लीजिए आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश कर चुकी हैं. यह घर में पैसा आने का संकेत भी हो सकता है.

2. घर के छज्जे या आंगन के पेड़ में चिड़िया, कबूतर या किसी पक्षी का घोसला बनना भी शुभ संकेत है. लेकिन अगर आप किसी कारणवश उस पेड़ को कटवाते हैं तो यह आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है.

3. यदि घर में एक ही स्थान पर तीन छिपकलियां इकट्ठी दिखाई दें तो ये मां लक्ष्मी के जल्दी घर आने का संकेत है. यह धन-दौलत बढ़ने का ही एक संकेत है. दिवाली के दिन तुलसी के पौधे के पास छिपकलियां दिखाई देना भी बड़ा ही शुभ होता है. लेकिन अगर तुलसी के पौधे के पास बहुत ज्यादा छिपकलियां दिखाई दें तो उसके परिणाम उल्टे भी हो सकते हैं.

4. यदि आपकी दाईं हथेली पर लगातार खुजली हो रही है तो इसका साफ मतलब है कि आपके हाथ कोई मोटी रकम लगने वाली है. कर्ज या उधार में दिया रुपया-पैसा भी आपको मिल सकता है.

5. यदि आपको सपने में झाड़ू, उल्लू, घड़ा या सुराही, हाथी, नेवला, शंख, छिपकली, सितारा, सांप या गुलाब का फूल दिखाई दे तो समझ लीजिए आपका बैंक-बैलेंस बढ़ने वाला है. सपने में दिखने वाली ये सभी चीजें घर में पैसा आने का संकेत होती हैं. यदि सुबह उठते ही आपको शंख की मधुर आवाज सुनाई दे तो ये भी घर में लक्ष्मी आने का संकेत है.

6. यदि आप किसी काम से बाहर निकलते हैं रास्ते में आपको कहीं गन्ना दिख जाए तो ये पैसा आने का संकेत है. इसके अलावा, घर से बाहर यदि आपको कोई कुत्ता मुंह में रोटी या शाकाहारी चीज दबाकर दौड़ता दिख जाए तो ये भी आपके अमीर होने का इशारा हो सकता है.

7. सुबह घर से निकलते हुए यदि आप किसी को कई दिनों तक लगातार झाड़ू लगाते हुए देखें तो समझ लें कि कोई बड़ा विवाद सुलझने वाला है. साथ ही ये आपके बहुत जल्द अमीर होने का भी संकेत है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें